एक दिन में ही अजित पवार के खेमे में सेंध, बगावती NCP सांसद अमोल कोल्हे ने लिया यू-टर्न

NCP MP Amol Kolhe News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सांसद अमोल कोल्हे ने एक ही दिन में यू-टर्न लेते हुए कहा है कि वह अब शरद पवार के साथ हैं। अजीत पवार के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में जाने के बाद NCP सांसद अमोल कोल्हे उनके समर्थन में थे लेकिन 24 घंटे में ही उन्होंने अपना खेमा बदल लिया है।

कल तक अजित पवार के समर्थन में खड़े रहने वाले शिरूर से एनसीपी के लोकसभा सांसद अमोल कोल्हे ने एक ट्वीट कर कहा कि 'जब दिल-दिमाग में जंग हो तो दिल की सुनो...।'

ncp mp amol kolhe

अमोल कोल्हे ने 03 जुलाई को एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ''जब दिल और दिमाग में जंग हो तो दिल की सुनो। शायद दिमाग कभी कभी नैतिकता भूल जाता है ... पर दिल कभी नहीं।'' इस ट्वीट में उन्होंने एनसीपी, शरद पवार, विधायक जंयत पाटिल, सांसद सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड को टैग किया है।

अमोल कोल्हे ने कहा, ''मैं कल शपथ ग्रहण समारोह के लिए वहां था। लेकिन अंतरात्मा की आवाज के कारण मैंने अब ये फैसला लिया है। मैं कल शरद पवार से मिलूंगा।"

शिंदे सरकार में शामिल हुए अजीत पवार समेत 9 विधायक

गौरतलब है कि 02 जुलाई को अजित पवार समेत नौ एनसीपी विधायकों ने शिंदे सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली है। इस दौरान अमोल कोल्हे अजीत पवार के समर्थन में खड़े थे। लेकिन उनके हालिया ट्वीट से साफ हो गया है कि वह शरद पवार के खेमे के साथ हैं।

अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वहीं एनसीपी के आठ अन्य विधायकों छगन भुजबल, दिलीप वाल्से-पाटिल, हसन मुश्रीफ धनंजय मुंधे और अदिति तटकरे समेत ने मंत्री पद की शपथ ली।

कितने विधायक किसके साथ...?

अभी तक की स्थिति के मुताबिक अजित पवार को समर्थन देने वाले विधायकों की संख्या लगभग 24 है, वहीं शरद पवार के समर्थन में 14 विधायक हैं। फिलहाल 15 विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+