महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से सियासी भूचाल, अजित पवार 18 विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से सियासी भूचाल आ गया है। सूत्रों के मुताबिक अजित पवार अपने 18 विधायकों के साथ राजभवन पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी नेता भाजपा और शिंदे की शिवसेना के साथ सरकार में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इसके अलावा दिलीप वलसे पाटिल और छगन भुजबल मंत्री बनाए जा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि एनसीपी की राज्य और नेशनल इकाई में जगह नहीं मिलने से अजित पवार नाराज चल रहे हैं। अब महाराष्ट्र की राजनीति क्या करवट लेती है यह देखने वाली बात होगी।

अजित पवार ने इससे पहले भी 2019 में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी
गौरतलब है कि साल 2019 में, अजित पवार ने भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस के साथ हाथ मिलाया था और फड़नवीस के साथ मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, सरकार तीन दिनों से अधिक नहीं चल सकी और अजीत पवार एनसीपी में लौट आए।
शीघ्र ही महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह
शीघ्र ही मुंबई के राजभवन में एक शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा क्योंकि अजित पवार सहित कई राकांपा नेता सत्तारूढ़ महाराष्ट्र सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। अजित पवार डिप्टी सीएम बन सकते हैं जबकि कुछ विधायक और मंत्री बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications