NCP crisis: अजीत पवार बने डिप्टी सीएम, भुजबल समेत इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

NCP crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को बड़ा उलटफेर हुआ है। आज एनसीपी नेता अजीत पवार अपने चाचा शरद पवार से बगावत करके शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है और उनके साथ 8 विधायक भी शिंदे सरकार में मंत्री बने हैं, जिसमें छगन भुजबल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि निम्नलिखित विधायक आज मंत्री बने हैं।

NCP crisis
  • अजित पवार
  • धर्मराव अत्राम,
  • सुनील वलसाड,
  • अदिति तटकरे,
  • हसन मुश्रीफ,
  • छगन भुजबल,
  • धनंजय मुंडे,
  • अनिल पाटिल,
  • दिलीप वलसे पाटिल

जिस वक्त राजभवन में शपथ हो रहा था उस वक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी राजभवन में मौजूद रहे थे।

पवार से नाराज थे विधायक

आपको बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि NCP नेता अजित पवार के साथ शिंदे सरकार में शामिल होने वाले कुछ विधायक, पटना में विपक्षी एकता बैठक में राहुल गांधी के साथ मंच शेयर करने और उन्हें सहयोग करने की वजह से शरद पवार से नाराज चल रहे थे इसलिए उन्होंने उनका साथ छोड़कर आज एनडीए में शामिल होने का फैसला कर लिया है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने भड़का गुस्सा

एनसीपी की बगावत पर उद्धव की शिवसेना से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी पर करारा वार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा देश में वैचारिक गठबंधन की बात करने वाली पार्टी है असल में वो सिर्फ राजनीतिक अवसरवादी हैं, महाराष्ट्र में जो विधायक भ्रष्ट थे और जेल गए थे, अब मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, ये केवल सत्ता लोभी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+