Ajit Pawar: '24 में 400 पार',अजीत पवार के Deputy CM बनते ही सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़
Ajit Pawar Deputy CM of Maharashtra: रविवार को महाराष्ट्र की राजनीति बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। आज एनसीपी नेता अजीत पवार ने अपने चाचा शरद पवार का साथ छोड़ दिया और एनडीए में शामिल हो गए। वो शिंदे शरकार में डिप्टी सीएम बन गए हैं, उन्होंने दावा किया है कि NCP के सभी नेताओं को उनका समर्थन और आशीष मिला हुआ है।

उन्होंने कहा कि 'पिछले 9 सालों में जिस तरह से मोदी सरकार के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है उसे देखकर मुझे लगा कि मुझे भी इस विकासपथ में भागीदारी करनी चाहिए और इसलिए मैंने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है।'
महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल
अजीत पवार के इस फैसले से जहां महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल आ गया है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कुछ लोगों ने इस फैसले के लिए अजीत पवार की तारीफ की है तो वहीं कुछ लोग बीजेपी को इस बात के लिए कोस रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो कि इस बात पर जमकर मजे ले रहे हैं।
'24 में 400 पार का सपना'
एक यूजर ने लिखा है कि 'अगर ऐसे ही मास्टर स्ट्रोक मारते रहे तो वो दिन दूर नहीं है जब "24 में 400 पार" का सपना देखने वाले 200 तक भी नहीं पहुंच पाएंगे।'
'अमित सर ने दे दिया जोर का झटका'
तो वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि 'देवेन्द्र फड़णवीस जैसे हों - 'न घर के रहें न घाट के', तो किसी ने लिखा कि 'यहां तो खेला हो गया, अमित शाह को चैलेंज दिया था और अमित सर ने दे दिया जोर का झटका धीरे से।'
'यह आत्महत्या है BJP के लिए'
तो किसी ने लिखा कि 'यह आत्महत्या है BJP के लिए, इतने धोखेबाज़ आदमी जिसने bjp की इतनी जग हंसाई करायी हो उसका NDA में लेना ग़ज़ब है ।'तो वहीं एक यूजर ने बोला कि - 'पिछली बार वाला सीन तो नहीं होगा ना?'तो किसी ने लिखा कि 'राजनीति ग़ज़ब की चीज है।' कुल मिलाकर इस वक्त सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है।
'अब ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है'
फिलहाल अजीत पवार के डिप्टी सीएम बनने और एनडीए में शामिल होने पर सीएम एकनाथ शिंदे ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि 'अब ये डबल इंजन सरकार नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। मुझे पूरा यकीन है कि महाराष्ट्र को मजबूत करने में अजित पवार का अनुभव मदद करेगा, उनके आने से राज्य को विकास पथ पर ले जाने में बहुत मदद मिलेगी। अब हमारे पास पास 1 मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री हैं, जो राज्य को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications