NCP प्रमुख शरद पवार ने MVA गठबंधन के लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ लड़ने की पैरवी की

NCP प्रमुख शरद पवार ने MVA गठबंधन के बारे में रविवार को कहा कि भाजपा की तीन पार्टियां कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों के लिए एक साथ आने की संभावना है।

mva

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पाटी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार ने तीनों विपक्षी पार्टियों कांग्रेस, एनसीपी और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के महाराष्‍ट्र में आगामी सभी चुनाव साथ लड़ने की पैरवी की। उन्‍होंने विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 साथ के लिए साथ आने की संभावना जताई।

2024 में लोकसभा चुनाव भी साथ लड़ सकते है

एनसीपी नेता शरद पवार ने रविवार को कहा कि तीन विपक्षी दलों- कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरेगुट ) के आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए एक साथ आने की संभावना है, इसके साथ उन्‍होंने कहा हमारा गठबंधन 2024 में लोकसभा चुनाव भी साथ लड़ सकता है।

शरद पवार का बयान भाजपा के बेहद अहम

शरद पवार का ये बयान भाजपा के आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 'मिशन 45' और 'मिशन 145' के लिए महत्व रखता है। मिशन के तहत भाजपा 48 लोकसभा सीटों में से 45 और विधानसभा की 288 सीटों में से 145 पर जीत हासिल करने के लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए काम करना शुरू कर चुकी है।

अभी इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है

शरद पवार ने कहा महाराष्ट्र के लिए हम कांग्रेस, एनसीपी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं हालांकि अभी इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। उन्‍होंने कहा चूंकि महा विकास अघाड़ी (MVA) ने अब तक कई मुद्दों पर सामूहिक निर्णय लिए हैं, इसलिए मुझे चुनाव के लिए MVA गठबंधन के फैसले लेने में तीनों पार्टियों को ज्यादा कठिनाई नहीं होगी ऐसा नजर नहीं आ रहा है। एनसीपी प्रमुख ने कहा कई अन्‍य पार्टियां हैं जो हमारे गठबंधन में शामिल होने के इच्छुक हैं और उन्होंने अभी तक इस पर फैसला नहीं किया है।

बता दें 2019 में शिवसेना ने भाजपा से गठबंधन तोड़कर कांग्रेस और एनसीपी से महा अघाडी गठबंधन बनाकर महाराष्‍ट्र में सरकार बनाई थी। हालांकि एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना दो टुकड़ों में बंट गई और महाराष्‍ट्र की महाअघाडी सरकार जिसमें उद्धव ठाकरे सीएम थे उनकी सरकार गिर गई। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने भाजपा से हाथ मिलाकर महाराष्‍ट्र में सरकार बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+