कौन है 'मुच्छड़ पानवाला'? 15 लाख की ई-सिगरेट के मामले में हुई जिसकी गिरफ्तारी
मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने मुच्छड़ पानवाला के मालिक शिवकुमार तिवारी को उसकी खेतवाड़ी शाखा में कार्रवाई के दौरान 15 लाख रुपये की प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया है।

मुंबई ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को मुंबई में प्रसिद्ध 'मुच्छड़ पानवाला' की दुकान के एक मालिक रामकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी ई-सिगरेट को लेकर की जा रही है। इस दौरान मुंबई के प्रसिद्ध मुच्छड़ पानवाला शॉप की खेतवाड़ी ब्रांच पर भी टीम ने छापेमारी की गई है। रामकुमार तिवारी को पिछले साल भी एनसीबी ने अरेस्ट किया था।

15 लाख की प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद हुई
मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने मुच्छड़ पानवाला के मालिक शिवकुमार तिवारी को उसकी खेतवाड़ी शाखा में कार्रवाई के दौरान 15 लाख रुपये की प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिवा पंडित उर्फ़ शिवकुमार तिवारी नाम के व्यक्ति के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले एनसीबी ने शिवा पंडित को पिछले साल मुंबई के बांद्रा में गांजे की तस्करी से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश के बाद भी अरेस्ट किया था।

मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक ऑपरेशन चलाया था
बता दें कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने शहर में पानवालों के खिलाफ एक ऑपरेशन चलाया था। 14 से 15 तारीख के बीच इस ऑपरेशन के दौरान कुल 4 केस दर्ज किए गए। इसमें करीब एक दर्जन अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसमें से 10 गिरफ्तार हुए और 6 फरार चल रहे हैं। इनके पास से 947 ई-सिगरेट जिसकी कीमत 15 लाख से अधिक रुपए है। इसके अलावा 699 हुक्का पैकेट समेत 15 लाख 80 हजार की कोकीन और एमडी ड्रग्स भी बरामद किया गया है।

मुंबई की सबसे प्रसिद्ध पान की दुकान!
दक्षिण मुंबई के केंप्स कॉर्नर में स्थित पान की यह दुकान बहुत प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां कुछ मशहूर हस्तियां अक्सर आती रहती हैं। सेलिब्रेटीज ही नहीं, मुंबई के कई जाने-माने उद्योगपति और टेक टायकून यहां पान का शौक पूरा करने के लिए आते हैं। यह दुकान मुंबई में 70 के दशक से चल रही है। इनकी अपनी वेबसाइट भी है। इतनी ही नहीं ये पान की दुकान ऑनलाइन पोर्टल्स पर भी ऑर्डर लेती है। मुच्छड़ पानवाले के असली मालिक पंडित श्यामाचरण तिवारी हैं, जो उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के तिवारीपुर से ताल्लुक रखते थे। अब इनके बेटे इस दुकान को चलाते हैं।

हर दिन इस दुकान से होता है लाखों का कारोबार
'मुच्छड़ पान शॉप' को राम कुमार तिवारी और जयशंकर तिवारी बारी-बारी से 6-6 महीने के लिए चलाते हैं। मर्सिडीज से चलने वाले दोनों भाइयों की गिनती दक्षिण मुंबई की करोड़पति हस्तियों में होती है। राम कुमार तिवारी और जयशंकर तिवारी 70 के दशक से मुंबई में पान की दुकान चला रहे हैं। 'मुच्छड़ पान शॉप' के पान को लेकर लोगों में किस हद तक दीवानगी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनकी दुकान का पान खाने के लिए हर रोज बड़ी संख्या में लोगों की लाइन लगती है।

पिता ने शुरू की थी ये पान की दुकान
बताया जाता है कि दोनों भाई 1977 में मुंबई आए और अपने पिता के पान बेचने के काम में मदद करने लगे। दोनों भाइयों ने पान बेचने के काम को इस तरह संभाला कि कुछ ही साल में 'मुच्छड़ पानवाला' पूरे मुंबई में मशहूर हो गया। जो टूरिस्ट केवल घूमने के लिए मुंबई आते हैं, उनमें से भी ज्यादातर 'मुच्छड़ पानवाला' के पान का स्वाद जरूर लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications