Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराए गए भर्ती

मुंबई, मई 02। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार और दस्त की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में ईडी ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल वो जेल में हैं। उनके वकील ने बताया कि उनकी हालत काफी गंभीर है। अस्पताल में उन्हें ICU में रखा गया है।

Nawab malik

'3-4 दिन से खराब थी नवाब मलिक की तबियत'

नवाब मलिक के वकील के मुताबिक, उनकी हालत पिछले 3-4 दिनों से खराब थी, लेकिन सोमवार को उनकी स्थिति ज्यादा सीरियस हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। नवाब मलिक ने स्पेशल कोर्ट के समक्ष मेडिकल ग्राउंड पर जमानत की याचिका दाखिल कर रखी है, जिसमें मांग की गई है कि नवाब मलिक को जेजे अस्पताल से किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाए।

आपको बता दें कि नवाब मलिक की जमानत याचिका पर ईडी को मुंबई की स्पेशल कोर्ट में आज ही अपना जवाब दाखिल करना था, लेकिन आज उनकी तबियत खराब हो गई। उनके वकील ने कहा कि मलिक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनकी हालत बिगड़ने के बाद स्ट्रेचर के जरिये उन्हें आर्थर रोड जेल से जेजे हास्पिटल ले जाया गया।

हालांकि ईडी ने पूछा है कि अगर महाराष्ट्र के मंत्री की हालत खराब थी तो जांच एजेंसी को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई। इस पर ईडी ने अगली तारीख पर सुनवाई की मांग की। लेकिन कोर्ट ने कहा कि आरोपी का स्वास्थ्य ज्यादा महत्वपूर्ण है। ऐसे में आगे भी सुनवाई जारी रहेगी. कोर्ट ने नवाब मलिक के स्वास्थ्य पर जेजे हॉस्पिटल से रिपोर्ट मांगी और 5 मई को वो ये तय करेगी कि क्या उन्हें किसी निजी अस्पताल में शिफ्ट किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+