Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Navneet Rana को गैंगरेप की धमकी, 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांग कर लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे

Navneet Rana Threat Letter: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के बाद अब महाराष्ट्र की बारी है। चुनाव आयोग ने अभी महाराष्ट्र के चुनावों को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की है, लेकिन सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच, अमरावती की पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता नवनीत राणा को गैंगरेप की धमकी मिली है।

भाजपा नेता को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिससे सनसनी मच गई है। इस पत्र में उन्हें सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दी गई है और 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है। पत्र भेजने वाले ने खुद को 'आमिर' नाम से परिचित कराया है और इसमें 'पाकिस्तान जिंदाबाद' जैसे विवादित नारे भी लिखे गए हैं। धमकी भरे पत्र की मुख्य बातें...

Navneet Rana Threat Letter

  • सामूहिक दुष्कर्म की धमकी: पत्र में नवनीत राणा को सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दी गई है, जिससे उनके और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
  • फिरौती की मांग: पत्र में 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है।
  • पति रवि राणा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा: इस धमकी भरे पत्र में नवनीत राणा के पति, रवि राणा के बारे में भी विवादित शब्दों का प्रयोग किया गया है।
  • हैदराबाद और दुबई का जिक्र: पत्र भेजने वाले ने खुद को हैदराबाद से बताया और कहा कि उसके भाई वसीम ने दुबई से फोन किया था। इस व्यक्ति ने अपना मोबाइल नंबर भी पत्र में दिया है।
  • धमकी देने वाले ने पत्नी से लिखवाया पत्र: पत्र में यह भी लिखा गया कि उसने यह पत्र अपनी पत्नी से लिखवाया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
रवि राणा के निजी सहायक विनोद गुहे ने इस मामले में महाराष्ट्र के अमरावती जिले के राजापेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

नवनीत राणा का राजनीतिक सफर और विवाद
नवनीत राणा का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ है। स्कूली शिक्षा कार्तिका हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज से हासिल की। खास बात यह है कि मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की। फिर, कन्नड़ फिल्म 'दर्शन' से फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम हासिल की। तेलुगु फिल्म 'सीनू वासंती लक्ष्मी' में भी काम किया।

2019 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस के बलवंत वानखेड़े से 19,731 वोटों से हार गईं।

नवनीत राणा का विवादों से भी नाता रहा है। हैदराबाद की एक रैली में उन्होंने पुलिस को हटाने से संबंधित विवादित बयान दिया था, और गुजरात में भी उन्होंने जय श्री राम के समर्थन में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, "अगर भारत में रहना है तो जय श्री राम कहना होगा, नहीं तो पाकिस्तान चले जाओ।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+