Navneet Rana: नवनीत राणा ने ज्वॉइन की भाजपा , बोलीं- मेरी विचारधारा अलग नहीं, कड़ी मेहनत को मिला सम्मान
अमरावती ( Amravati) संसदीय सीट से चुनाव चुनकर दिल्ली पहुंची निर्दलीय एमएलए व पूर्व एक्ट्रेस नवनीत राणा (Navneet Rana) अब भाजपा में शामिल हो गई हैं। पार्टी की सातवीं लिस्ट में कैंडिडेट्स के तौर पर अमरावती से कैंडिडेट के तौर पर घोषित किए जाने के साथ बीजेपी ने नवनीत का स्वागत किया। सांसद नवनीत राणा का नागपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले स्वागत किया।

नवनीत राणा ने बीजेपी में शामिल होने पर एक राष्ट्रीय पार्टी द्वारा एक व्यक्ति को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपना यह दर्शाता है कि पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व जमीनी स्तर पर काम करने वालों के साथ है। अब जब मैं भाजपा में शामिल हो गई हूं, मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगी।
नवनीत राणा ने कहा, "पिछले पांच साल से मैं पीएम मोदी के विचारों पर काम कर रही थी, मेरी विचारधारा अलग नहीं थी। मेरे पति विधायक रवि राणा ने भी महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार का समर्थन किया था। पीएम मोदी काम करने वालों का समर्थन करते हैं। जमीनी स्तर पर, उन्होंने मुझे टिकट दिया।
उन्होंने कहा, "भाजपा ने मेरी कड़ी मेहनत का सम्मान किया है, और हम चुनाव जीतकर 400 पार करने के अपने संकल्प को पूरा करेंगे, मैं भाजपा की एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगी।"
वहीं नवनीत राणा के बीजेपी में शामिल होने पर महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि नवनीत ने पीएम मोदी के हर काम का समर्थन किया है और संसद में पेश किए गए हर बिल को स्वीकार किया है। उनके बीजेपी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।












Click it and Unblock the Notifications