नवनीत राणा ने कहा था 'पानी तक नहीं दिया', पुलिस कमिश्नर ने शेयर किया थाने में चाय पीने का Video

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। सांसद नवनीत राणा और उनके पति की ओर से पुलिस कस्टडी में पर प्रशासन लगाए गए आरोपों के बाद मुंबई पुलिस एक वीडियो साझा किया है। जिसमें राणा दंपति को ओर से लगाए गए आरोपों पर स्थिति साफ करने का प्रयास किया गया है।

Navneet and Ravi rana

दरअसल मुंबई पुलिस पर कार्रवाई को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। एक ओर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस को गुंडों के साथ मिलकर उन पर हमला करने का आरोप लगयाया तो वहीं सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा के साथ एक विडियो शेयर कर आरोपों पर सफाई दी है।

दरअसल, जद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हुई अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने अरेस्ट होने के बाद महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। नवनीत राणा ने कहा था कि उन्हें पूरी रात पानी नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी कहा था कि अनुसूचित जाति का बताकर उन्हें रात भर वॉशरूम इस्तेमाल नहीं करने दिया गया।

सांसद नवनीत राणा ने 23 अप्रैल को अरेस्ट होने के बाद पुलिस पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि मुझे 23 अप्रैल को खार पुलिस स्टेशन ले जाया गया मैं ने थाने में ही पूरी रात बिताई। रात भर कई बार पीने के पानी की मांग की लेकिन पानी नहीं दिया गया। सांसद नवनीत राणा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा। जिसमे उन्होंने कहा 'मैं जोर देकर कहती हूं कि पीने के पानी जैसे बुनियादी मानवाधिकारों से मुझे इस आधार पर वंचित किया गया था कि मैं अनुसूचित जाति से संबंधित हूं। इसके अलावा, जब मैं रात में बाथरूम का इस्तेमाल करना चाहती थी, तो पुलिस कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया। मुझे फिर से गंदी गाली दी गईं। नवनीत राणा ने कहा कि मुझे बताया गया कि हम नीची जाति (अनुसूचित जाति) के लोगों को अपने बाथरूम का उपयोग नहीं करने देते।

इसके बाद मंगलवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर ने एक वीडियो जारी कर इस दावे को गलत बताया है। मुंबई कमिश्नर संजय पांडे ने वीडियो को आधा मानते हुए यह दावा किया है कि राणा दंपती गिरफ्तारी के बाद पुलिस स्टेशन में आराम से बैठे थे। उन्हें चाय भी ऑफर की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+