Navi Mumbai water cut: नवी मुंबई में नहीं आएगा पानी, जानें समय और किन इलाकों में कट की जा रही वॉटर सप्लाई?
Navi Mumbai water cut: नवी मंंबई के लोगों के लिए परेशानी भरी खबर सामने आई है। पानी की आपूर्ति बाधित होने से 4 नवंबर मंगलवार को लोगों को जल संकट की समस्या से जूझना पड़ेगा क्योंकि 4 नवंबर को 18 घंटे की पानी कटौती की जाएगी। यह कटौती शहर के पानी पाइपलाइन नेटवर्क पर आवश्यक रखरखाव और कनेक्शन कार्य के कारण होगी।
नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) ने इस कटौती की घोषणा करते हुए बताया कि नए कनेक्शन लगाने के लिए यह कदम उठाना ज़रूरी है।

नवी मुंबई में 18 घंटे नहीं आएगा पानी, जानिए समय
पानी की यह कटौती 4 नवंबर की सुबह 9 बजे से शुरू होकर 5 नवंबर की सुबह 3 बजे तक चलेगी। इस दौरान सिडको के अंतर्गत आने वाले लगभग 10 नोड्स में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से निलंबित रहेगी।
नवी मुंबई के किन एरिया में नहीं आएगा पानी?
- बेलापुर,
- नेरुल
- वाशी
- तुरभे
- सनपाड़ा
- कोपरखैरने
- घनसोली
- ऐरोली
- खारघर
- कामोठे जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
क्या 5 नवंबर को वॉटर सप्लाई रहेगी प्रभावित?
पानी की आपूर्ति बुधवार को फिर से शुरू हो जाएगी, लेकिन सुबह और शाम के समय पानी का प्रेशर कम रहने की संभावना है।
NMMC ने बताया कि भोकरपाड़ा जल उपचार संयंत्र में मास्टर बैलेंसिंग जलाशय (MBR) से जुड़ी एक नई पानी की पाइपलाइन स्थापित की गई है। साथ ही, मोरबे मुख्य ट्रांसमिशन पाइपलाइन पर नए वाल्व भी लगाए जा रहे हैं।
NMMC ने नागरिकों से की ये अपील
NMMC ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी की कटौती के दौरान पर्याप्त पानी जमा कर लें और इसका सावधानी से उपयोग करें। NMMC के इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ये कार्य नवी मुंबई के जल वितरण नेटवर्क को मजबूत करने और भविष्य में अधिक विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
अक्टूबर में मुंबई और ठाणे में की गई पानी की कटौती
पिछले महीने मुंबई के कई इलाकों में तीन दिनों के लिए 10 प्रतिशत पानी की कटौती देखी गई थी। यह कटौती बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा भिवंडी के पास पिसे जल उपचार संयंत्र में रखरखाव और उन्नयन कार्य के लिए की गई थी। BMC संयंत्र को बिजली देने वाले 100 किलोवाट बिजली स्टेशन पर एक बिजली मीटर स्थापित कर रहा था, जिससे 7 से 9 अक्टूबर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications