Navi Mumbai International Airport: 30 शहरों के लिए फ्लाइट सेवा शुरू, पटना, अयोध्या के लिए भी होगी उड़ान

Navi Mumbai International Airport: मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) ने अपना पहला समर शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 29 मार्च से 24 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा। इस नए शेड्यूल के तहत एयरपोर्ट से देश के 46 शहरों के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर कनेक्टिविटी मिलने जा रही है।

इस समर शेड्यूल की सबसे बड़ी खासियत है 30 नए घरेलू रूट्स का जुड़ना। इन नए रूट्स के जरिए अब यात्री देश के प्रमुख मेट्रो शहरों के साथ-साथ पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। जिन शहरों को इस नेटवर्क में शामिल किया गया है, उनमें आगरा, अयोध्या, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, श्रीनगर, तिरुपति, त्रिवेंद्रम और पटना जैसे अहम गंतव्य शामिल हैं।

Navi Mumbai International Airport

Navi Mumbai International Airport: मेट्रो सिटी से लेकर बी टाउन सिटी के लिए उड़ान

- फ्लाइट्स की संख्या की बात करें तो दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 9 उड़ानें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा गोवा के लिए 7, बेंगलुरु के लिए 6 और कोच्चि के लिए 5 फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी।

- हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी, पटना, अयोध्या और इंदौर जैसे शहरों को भी इस नेटवर्क में प्रमुखता से जोड़ा गया है।

- एयरलाइन ऑपरेशंस में भी तेजी देखने को मिलेगी। इंडिगो (IndiGo), अकासा (Akasa Air) और एयर इंडिया (Air India) जैसी प्रमुख एयरलाइंस अपनी उड़ानों की संख्या बढ़ाने जा रही हैं, जिससे यात्रियों को ज्यादा विकल्प और सुविधाजनक टाइमिंग मिल सकेगी।

Navi Mumbai Airport: रोजाना औसतन 156 फ्लाइट्स चलेंगी

मिली जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट पर हर हफ्ते करीब 1,092 एयर ट्रैफिक मूवमेंट होंगे, यानी रोजाना औसतन 156 फ्लाइट्स का संचालन किया जाएगा। यह आंकड़ा एयरपोर्ट के शुरुआती दिनों की तुलना में काफी बड़ा उछाल दर्शाता है, जब लॉन्च के समय रोजाना सिर्फ 22 फ्लाइट्स संचालित होती थीं। अप्रैल 2026 तक यह संख्या बढ़कर 78 दैनिक प्रस्थान तक पहुंचने का अनुमान है।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Navi Mumbai International Airport) ने 25 दिसंबर 2025 से अपनी कमर्शियल सेवाएं शुरू की थीं। नए समर शेड्यूल के साथ यह एयरपोर्ट न केवल मुंबई के मौजूदा एयर ट्रैफिक का दबाव कम करेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में हवाई यात्रा को और अधिक सुगम बनाएगा। यह शेड्यूल NMIA को देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+