नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सीएम फडणवीस ने शेयर की शानदार फोटोज, 19,647 करोड़ लागत से तैयार हुआ है Airport
Navi Mumbai International Airport: 1,160 हेक्टेयर में फैले हुए मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (NMIA) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इसका उद्घाटन किया। इस एयरपोर्ट को लोकनेते डीबी पाटिल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। यह हवाईअड्डा सिर्फ एक विमानन केंद्र से कहीं ज़्यादा, भारत की आधुनिक पहचान का प्रतीक बनेगा।
ज़हा हदीद आर्किटेक्ट्स द्वारा डिज़ाइन किया गया यह हवाईअड्डा भारत के राष्ट्रीय फूल कमल को एक शानदार वास्तुशिल्प कृति का भव्य उदाहरण है। यह डिज़ाइन पूरी तरह खिले हुए कमल से प्रेरित है, जिसकी पंखुड़ी जैसी छत और रेडियल कॉरिडोर सुंदरता को चार चांद लगा रहे हैं।

पंखुड़ी के आकार की छत टर्मिनल के ऊपर मंडराती हुई प्रतीत होती है, जो कमल के तालाब पर सूर्य के प्रकाश की तरह रोशनी फैलाती है। लाउंज, खुदरा क्षेत्र और प्रतीक्षा क्षेत्र शांत वातावरण प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
हवाईअड्डे की तैरती हुई छत को बारह मूर्तिकलात्मक पंखुड़ी स्तंभों और सत्रह विशाल पिलर का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही ये आकार भूकंप से भी सुरक्षित रहेगा।
सीएम फडणवीस ने फोटो शेयर कर बताई खासियत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फोटो शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, "अब यात्री नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक डिज़ाइन का अद्भुत संगम अनुभव कर सकेंगे, जो इसे एक वैश्विक बुनियादी ढाँचा उत्कृष्ट कृति बनाता है। इस हवाई अड्डे की वास्तुकला कमल के फूल से प्रेरित है। यहाँ बड़े ग्लास फेसडेस, खुले स्थान और नेचुरल लाइट का उपयोग किया जाएगा, जिससे एक हवादार और आधुनिक वातावरण निर्मित होगा।














Click it and Unblock the Notifications