Nasreen Bano Sheikh: शिवसेना को हरा कर बुर्के वाली महिला बनीं मालेगांव मेयर, भाजपा-काग्रेंस ने किया था गठबंधन
Malegaon Mayor Nasreen Bano Sheikh: महाराष्ट्र के मालेगांव नगर निगम मेयर चुनाव ने स्थानीय राजनीति में बड़ा बदलाव दर्ज किया है। स्थानीय राजनीतिक दल इस्लाम पार्टी की उम्मीदवार नसरीन बानो शेख को मालेगांव की नई मेयर चुना गया है। उन्होंने शिवसेना की लता घोडके को 25 मतों के बड़े अंतर से मात दी।
इस चुनाव ने नगर निगम की राजनीति में नए समीकरण स्थापित कर सेक्युलर फ्रंट की मजबूत ताकत नजर आई।अप्रत्याशित गठबंधन न केवल स्थानीय राजनीति बल्कि राज्यभर में चर्चा का विषय बन गया था, जिसने मालेगांव को सुर्खियों में ला दिया।

मालेगांव में भाजपा और कांग्रेस ने किया था गठबंधन
याद रहे ये वो ही मालेगांव है जहां नगर निकाय चुनाव के दौरान राजनीतिक घटनाक्रम ने पूरे राज्य में खूब सुर्खियां बटोरीं। चुनावों के बाद शुरुआती दौर में, भाजपा और कांग्रेस ने शिवसेना को महापौर पद से दूर रखने के लिए अनोखा गठबंधन किया था।
हालांकि, विवाद बढ़ने और राजनीतिक गलियारों में गरमागरम बहस छिड़ने के बाद, इस फैसले को तुरंत वापस ले लिया गया। संबंधित पार्टियों ने अपने कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई भी की, जिससे यह घटना स्थानीय राजनीति के जटिल समीकरणों को उजागर करती है।
नसरीन बानो शेख कैसे जीती शिवसेना उम्मीदवार से चुनाव?
मतदान में नसरीन बानो शेख को कुल 43 नगरसेवकों ने समर्थन दिया, जबकि शिवसेना की लता घोडके को सिर्फ 18 मत मिल सके। नसरीन बानो शेख को इस्लाम पार्टी के सभी 35 नगरसेवकों का साथ मिला। साथ ही, समाजवादी पार्टी के 5 और कांग्रेस के 3 पार्षदों ने भी उनके पक्ष में मतदान किया, जिससे उनकी जीत मजबूत हो गई।
एमआईएम और बीजेपी ने नहीं किया मतदान
शिवसेना की उम्मीदवार लता घोडके को पार्टी के 18 सदस्यों का समर्थन मिला, पर यह संख्या जीत के लिए काफी नहीं थी। इस चुनाव में एआईएमआईएम (एमआईएम) और बीजेपी के नगरसेवक तटस्थ रहे। उन्होंने किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं किया, जिससे मुकाबले का परिणाम पहले से ही साफ हो गया था।
मेयर पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे और पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। लेकिन अंततः मुकाबला नसरीन बानो शेख और लता घोडके के बीच ही रहा। परिणाम घोषित होते ही, नगर निगम सभागृह में सेक्युलर फ्रंट के नगरसेवकों और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों, नारों और तालियों के साथ नसरीन बानो शेख की जीत का भव्य स्वागत किया गया।
कौन हैं नसरीन बानो शेख?
नसरीन बानो शेख एक भारतीय स्थानीय राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने फरवरी 2026 में महाराष्ट्र के मालेगांव नगर निगम के महापौर पद का चुनाव जीतकर राजनीतिक पहचान बनाई। इस चुनाव में वे इस्लाम पार्टी की ओर से उम्मीदवार थीं और उन्होंने शिवसेना की प्रत्याशी लता घोडके को लगभग 25 मतों के अंतर से पराजित किया। इस जीत के साथ नसरीन बानो शेख मालेगांव की नई महापौर बनीं।












Click it and Unblock the Notifications