हादसा या साजिश? नाना पटोले की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने जताई प्रदेश अध्यक्ष की हत्या की आशंका
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले मंगलवार देर रात को भंडारा से लौटते वक्त भीषण हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी। इस हादसे में उनका गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा। इस हादसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को केवल मामूली चोटें आईं।
इस घटना के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया है कि भंडारा के पास उनकी कार को ''जानबूझकर'' टक्कर मारी गई थी। पटोले ने कहा कि उनकी गाड़ी में जानबूझकर टक्कर मारी गई, लेकिन लोगों के प्यार और आशीर्वाद से वे बच गए।

एएनआई से बात करते हुए पटोले ने कहा कि पुलिस जांच करेगी कि ये साजिश थी या हादसा। कांग्रेस नेता भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन के उम्मीदवार प्रशांत पडोले के लिए प्रचार कर रहे थे।
महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशी प्रशांत पडोले को इस चुनाव में नाना पटोले का दूसरा चेहरा माना जा रहा है। पटोले ने उनके लिए प्रचार में दिन-रात एक कर दिया है। ऐसे ही कल की प्रचार सभा के बाद नाना पटोले रात के समय भंडारा से अपने गृहनगर के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान भंडारा से पांच किलोमीटर दूर भीलवाड़ा गांव के पास उनके काफिले को पीछे से तेज रफ्तार सेत आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नाना पटोले की कार का पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने इस घटना में साजिश की आशंका जताई। उन्होंने इसे यह एक गंभीर घटना माना और कहा कि इसमें संदेह की गुंजाइश है कि क्या यह उनकी जान लेने की कोशिश थी? क्या भाजपा विपक्षी नेताओं को खत्म करके चुनाव जीतना चाहती है?"
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी ट्रक ड्राईवर से पूछताछ करने में जुटी हुई है। आपको बता दें कि भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अब दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications