Nagpur Lok Sabha Chunav Result: नागपुर में नितिन गडकरी की सीट का क्या है हाल?

Nagpur Lok Sabha Chunav Result 2024: महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन का नतीजों में असर फीका दिखाई दिया। कुल 48 सीटों में से एनडीए 18 सीटों पर जीती है, जबकि इंडिया गठबंधन ने 29 सीटों पर कब्जा जमाया है। ऐसे में महाराष्ट्र की हाई प्रोफाइल सीट नागपुर का क्या हाल है, जानिए?

महाराष्ट्र की हॉट सीट नागपुर का लोकसभा चुनाव काफी दिलचस्प रहा। यहां बीजेपी से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तीसरी बार चुनाव लड़ा। जिनको कांग्रेस के विकास ठाकरे शुरुआत में टक्कर देते नजर आए।

Nagpur Nitin Gadkari Seat Result

साल 2019 के चुनावों में नितिन गडकरी ने यहां से जीत हासिल की थी और कांग्रेस के सीनियर नेता नाना पटोले को करारी शिकस्त दी थी। नितिन गडकरी ने अपना पहला लोकसभा चुनाव 2014 में नागपुर से लड़ा और यहां से सात बार के कांग्रेस सांसद विलास मुत्तेमवार को 2,84,000 वोटों के अंतर से हरा था।

जानिए नागपुर सीट का हाल

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता नितिन गडकरी ने तीसरी बार नागपुर सीट पर कब्जा जमाया है। उन्होंने 1 लाख 37 हजार 603 वोटों के अंतर से चुना जीता। गडकरी को कुल 655027 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे को 5 लाख 17 हजार 424 वोट मिले।

बता दें कि गडकरी ने 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले को 2,16,000 वोटों के अंतर से हराकर सीट बरकरार रखी थी। गडकरी को 6 लाख 60 हजार वोट मिले थे, जबकि पटोले को 4 लाख 44 हजार वोट मिले।इस बार गडकरी का सामना कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे से था, जिनको भाजपा के दिग्गज नेता ने हरा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+