नागपुर में बहू ने दी बूढ़े ससुर की सुपारी, 300 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए करा दी हत्या, जानिए कैसे हुआ खुलासा

Nagpur Hit and Run Case: महाराष्ट्र के नागपुर में एक हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हिट-एंड-रन केस की तहकीकात कर रही पुलिस ने इसके पीछे हत्या की एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है।

दरअसल, नागपुर पुलिस को शहर में "हिट-एंड-रन" मामले में 82 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत की जांच के दौरान एक भीषण हत्या की साजिश का पता चला। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की बहू ने संपत्ति के लालच में अपने ससुर के हत्या की साजिश रची थी।

Nagpur Hit and Run Case

मृतक की बहू, जिसकी पहचान अर्चना पुट्टेवार के रूप में हुई है, ने ₹300 करोड़ के संपत्ति विवाद को लेकर अपने ससुर की हत्या के लिए सुपारी हत्यारों को काम पर रखा था। मृतक की पहचान नागपुर के व्यवसायी पुरुषोत्तम पुट्टेवार के रूप में हुई है।

पुरुषोत्तम पुट्टेवार को 22 मई को नागपुर के बालाजी नगरी में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। न्यूज18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, मामले में दुर्घटना का प्रारंभिक मामला दर्ज किया गया था और ड्राइवर को कार के साथ छोड़ दिया गया था। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी के हस्तक्षेप से विस्तृत जांच को बढ़ावा मिला।

जांच के बाद पता चला कि आरोपी अर्चना ने अपने ससुर की हत्या कराने के लिए सुपारी हत्यारों को ₹1 करोड़ देने का वादा किया था। मंगलवार को, पुलिस ने मामले के सिलसिले में टाउन प्लानिंग विभाग की सहायक निदेशक के रूप में कार्यरत अर्चना को उनके सहयोगियों - माइक्रो स्मॉल मीडिया एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रशांत पार्लेवार और चार अन्य लोगों के साथ प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।

मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की पहचान संदिग्ध सुपारी किलर नीरज ईश्वर निमजे (30), सचिन मोहन धार्मिक (29) और पारिवारिक ड्राइवर सार्थक बागड़े (29) के रूप में की गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य आरोपी पायल नागेश्वर (28) मुख्य आरोपी की निजी सहायक है।

पुलिस के मुताबिक हत्या की मूल योजना अर्चना, नागेश्वर और बागड़े ने रची थी। धार्मिक को बीयर बार का लाइसेंस दिलाने का वादा किया गया था, जिसके बाद वह हत्या की साजिश का हिस्सा बन गया। सभी आरोपियों को 15 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

अपराध शाखा के एक अधिकारी के हवाले से पीटीआई ने बताया कि अर्चना को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच, पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कारें, एक एसयूवी, 140 ग्राम सोना, 3 लाख रुपये, सात मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+