Nagpur: 9 साल की बच्ची का दंरिदें ने छोटी बहन के सामने किया रेप, चुप रहने के लिए हाथ में थमा दिए 20 रुपये
Nagpur Rape Case: महाराष्ट्र के नागपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पारडी इलाके में नौ साल की बच्ची के साथ एक दंरिेंदे ने बलात्कार किया गया और फरार हो गया है। शख्स ने बच्ची के साथ उसकी पांच साल की बहन की मौजूदगी में बलात्कार किया। छोटी बहन को उसने चुप रहने के बीस रुपये हाथ में थमा दिए।
ये घटना रविवार को शाम करीब 4 बजे नागपुर के पारडी में घटी। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चियों के मां-बाप दिहाड़ी मजदूर हैं और वो घटना के समय घर पर नहीं थे।

पुलिस के बताया जब माता-पिता काम से लौटे तब बड़ी लड़की ने इस घटना के बारे में बताया। माता-पिता ने तुरंत पारडी पुलिस स्टेशन में घटना की सूचना दी, जिसके बाद मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई। पुलिस बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले शख्स की तलाश में जुटी हुई है।
कैसे घर में घुसा था शख्स
शुरुआती जांच से पता चलता है कि संदिग्ध व्यक्ति मराठी बोल सकता है और उसके माथे पर तिलक लगा हुआ था। पुलिस के अनुसार बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले को पता था कि लड़कियां घर में अकेली होंगी, क्योंकि उनके माता-पिता काम पर व्यस्त रहते हैं, और हो सकता है कि वह परिवार से कुछ परिचित हो। बताया गया कि आरोपी नाबालिगों के किराए के घर में उनके माता-पिता के बारे में पूछताछ करने के बहाने घुसा था।
इस घटना के बाद शिंदे सरकार लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है।
आदित्य ठाकरे ने लगाया ये आरोप
इस दिल-दहला देने वाली घटना के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि सीएम शिंदे ने महाराष्ट्र को अराजकता में धकेल दिया है।
आदित्य ठाकरे बोले- बेशर्म मुख्यमंत्री प्रशासन के बारे में अज्ञानी
आदित्य ठाकरे की आलोचना एक्स पर एक पोस्ट के शेयर की और लिखा "सीएम एकनाथ शिंदे पर राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय अभिनेताओं के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं। महाराष्ट्र के लिए, अवैध और बेशर्म मुख्यमंत्री प्रशासन के बारे में जितना संभव हो उतना अज्ञानी है। वह अपनी तस्वीर के लिए अभिनेताओं को आमंत्रित करने में व्यस्त है। राज्य को अराजकता में डूबने के लिए छोड़ दिया है। कानून का कोई डर नहीं है। गृह मंत्री गंदी राजनीति में व्यस्त हैं"
ये भी पढ़ें- हिंदुओं पर अत्याचार! बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत दौरे की इजाजत देने पर ठाकरे












Click it and Unblock the Notifications