महाराष्ट्र में 420 मुस्लिम उम्मीदवारों में सिर्फ 10 जीते,पढ़िए किन सीटों के वोटरों ने किया भरोसा?
Muslim MLAs in Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा तक पहुंचने की कोशिशों में लगे मुसलमानों को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है। पहले तो बड़ी पार्टियों ने उन्हें टिकट देने में कन्नी काट ली; और जिन्होंने दिया भी तो कामयाबी का रेट मायूस करने वाला रहा। कुल 420 मुस्लिम प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था, जिनमें से मात्र 10 ही चुनाव जीतकर विधानसभा तक पहुंच पाए हैं।
महाराष्ट्र में इस बार कुल 4,136 उम्मीदवार चुनाव लड़े हैं। इनके मुकाबले में 420 मुसलमान चुनाव मैदान में उतरे। मतलब चुनाव लड़ने में उनकी भागीदारी लगभग 10% रही। लेकिन, जब परिणाम आया तो सिर्फ 10 ही जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। अगर विधानसभा की कुल सदस्य संख्या 288 के हिसाब से देखें तो उनकी सदन में भागीदारी 3% से कुछ ज्यादा की रहेगी।

1) अब्दुल सत्तार-सिल्लोड
शिवसेना के अब्दुल सत्तार ने सिल्लोड सीट से शिवसेना (यूबीटी) के सुरेश पांडुरंग को 2,420 वोटों से हराया है।
इसे भी पढ़ें- Maharashtra Election Result: मुसलमानों ने कैसे MVA से छीनकर महायुति के हाथों में थमा दी ऐतिहासिक जीत?
2) सना मलिक-अणुशक्ति नगर
अणुशक्ति नगर से एनसीपी की सना मलिक ने एनसीपी (एससीपी) के फरहाद अहमद को 3,378 वोटों से हराया है। यहां एमएनएस के आचार्य नवीन विद्याधर तीसरे नंबर पर रहे हैं।
3) हसन मुश्रिफ मियालाल- कागल
कागल विधानसभा सीट से हसन मुश्रिफ मियालाल ने एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के घाटगे समरजीत सिंह विक्रमसिंह को 11,581 वोटों से हराया है।
4) मुफ्ती मोहम्मद इस्माईल अब्दुल खलीक- मालेगांव सेंट्रल
एआईएमआईएम के इस्माईल अब्दुल खलीक ने मालेगांव सेंट्रल सीट पर मात्र 162 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने इंडियन सेक्युलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र के आसिफ शेख रशीद को हराया है। यहां सपा तीसरे नंबर पर और कांग्रेस चौथे नंबर पर रही है।
5) रईस शेख- भिवंडी ईस्ट
भिवंडी-ईस्ट विधानसभा में समाजवादी पार्टी के रईस कसम शेख चुनाव जीते हैं। उन्होंने शिवसेना के संतोष मंजया शेट्टी को 52,015 वोटों से हराया है।
6) अमीन पटेल- मुंबादेवी
कांग्रेस के अमीन पटेल ने मुंबादेवी विधानसभा में शिवसेना की शाईना एनसी को 34,844 वोटों से हराया है। शाईना बीजेपी में रही हैं और चुनाव मैदान में उतरने से ठीक पहले शिवसेना में शामिल हुई थीं।
7) असलम शेख- मलाड-वेस्ट
कांग्रेस के असलम शेख ने मुंबई के मलाड-वेस्ट से बीजेपी के विनोद शेलार को 6,227 वोटों से हराया है।
8) साजिद पठान खान - अकोला-पश्चिम
कांग्रेस के ही उम्मीदवार साजिद पठान खान ने अकोला-पश्चिम सीट से बीजेपी के विजय अग्रवाल को 1,283 वोटों से हराया है।
9) अबू आजमी- मानखुर्द शिवाजी नगर
समाजवादी पार्टी के दिग्गज अबू असीम आजमी ने मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से 12,753 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने एआईएमआईएम के अतीक अहमद खान को हराया है। यहां शिवसेना के सुरेश पाटिल तीसरे स्थान पर रहे।
10) हारून खान-वर्सोवा
मुंबई की वर्सोवा सीट से उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के हारून खान ने बीजेपी की डॉ भारती लावेकर को 1,600 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।
कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवारों की स्ट्राइक रेट 33% से अधिक
महाराष्ट्र में मुस्लिम आबादी साढ़े 11 फीसदी से ज्यादा है। लेकिन, विधानसभा में उन्हें 3% से कुछ अधिक प्रतिनिधित्व मिल पाया है। राज्य के मुसलमानों की हमेशा से शिकायत रही है कि राजनीतिक दल उन्हें नुमाइंदगी का मौका नहीं देते। संसद में इनका कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। इस बार भी विधानसभा में जो 420 प्रत्याशी लड़े उनमें से 218 निर्दलीय थे और 150 छोटे-छोटे दलों के प्रत्याशी बने।
इसे भी पढ़ें- Maharashtra Election Result: कांग्रेस-BJP,दोनों शिवसेना और NCP, सीधी लड़ाई में कैसा रहा नतीजा?
ओवैसी की पार्टी को 16 में से मिली सिर्फ एक सीट
मुस्लिम वोटों की सबसे बड़ी दावेदार बन चुकी कांग्रेस ने भी सिर्फ 9 मुसलमानों को टिकट दिया था, जिनमें से 3 चुनाव जीत पाए हैं। असदुद्दीन ओबैसी की एआईएमआईएम ने सबसे ज्यादा 16 मुस्लिमों को टिकट दिया था, जिनमें से सिर्फ 1 को मुस्लिम-बहुल मालेगांव सेंट्रल पर कामयाबी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications