"अगर RSS चाहे तो BJP को", निकाय चुनाव से पहले संजय राउत का आया बड़ा बयान
Maharashtra News: महाराष्ट्र में जल्द ही निकाय चुनाव होने वाले हैं। निकाय चुनाव से पहले राज्य में सियायत गरमाई हुई है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूटीबी) लगातार महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार को घेर रही है। वहीं अब शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लेकर बड़ा बयान दे डाला है।
संजय राहत ने कहा, " आरएसएस और भाजपा भाई के जैसे हैं, अगर आरएसएस चाहे तो वह भाजपा को सबक सिखा सकता है।" उन्होंने भाजपा की ताकत का पूरा श्रेय आरएसएस को देते हुए कहा, "आज भाजपा की ताकत आरएसएस कार्यकर्ताओं के प्रयासों की वजह है।

"भाजपा ने शिवसेना और एनसीपी को विभाजित किया "
इसके साथ ही संजय राउत ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार पर जमकर प्रहार किया और एक बार फिर शिवसेना और एनसीपी को अलग को दो टुकड़ों में बांटने का आरोप भाजपा पर लगाया। उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, " ईडी, सीबीआई, धन और चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके शिवसेना और एनसीपी को भाजपा ने विभाजित किया।
शिवसेना यूटीबी 'मराठी विजय दिवस' का आयोजन
बता दें महाराष्ट्र के स्कूलों में पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक हिंदी भाषा को शामिल करने के खिलाफ बढ़ते विरोध को देखते हुए राज्य सरकार ने रविवार को त्रि-भाषा नीति पर अपने सरकारी आदेश को वापस ले लिया था। इसके बाद बाद शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) द्वारा 5 जुलाई को मुंबई में संयुक्त रूप से 'मराठी विजय दिवस' आयोजित करने कर रही है।
इस विजय यात्रा के बारे में संजय राउत ने बताया कि दोनों पार्टियों के नेता इस बारे में चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमने प्रमुख नेताओं और जनता को आमंत्रित किया है। सरकारी आदेश रद्द होने की सफलता मराठी लोगों की है। हम केवल आयोजक हैं। यहां तक कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे और हमारे नेता उद्धव ठाकरे से भी सलाह ली गई है।"












Click it and Unblock the Notifications