Worli Hit And Run Case: पिता और ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी मिहिर शाह अभी भी फरार

Worli Hit And Run Case: पुणे में पोर्श एक्सीडेंट के कुछ महीनों बाद अब मुंबई में भी ऐसा ही हिट एंड रन केस सामने आया है, जहां एक और बिल्डर के बेटे ने अपनी लग्जरी कार BMW से स्कूटर सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर घायल है। आरोपी के पिता राजेश शाह एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना का नेता भी हैं।

रविवार (07 जुलाई) सुबह हुए वर्ली हिट एंड रन केस में पुलिस ने दो लोगों को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह और एक्सीडेंट के वक्त कार के अंदर मौजूद ड्राइवर राजेंद्र बिदावर को गिरफ्तार किया है।

Worli Hit And Run

बता दें कि रविवार की सुबह करीब 5 बजे मुंबई के वर्ली में कोलीवाड़ा में रहने वाले पति-पत्नी प्रदीप नखवा और कावेरी नखवा जो कि स्कूटर पर सवार थे, उनको तेज रफ्तार BMW कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार BMW कार मिहिर शाह चला रहा था, जो कि इस केस में मुख्य आरोपी है। इसी के साथ मिहिर की साइड वाली सीट पर एक और शख्स (राजेंद्र बिदावर) बैठा था, जो कि उसका ड्राइवर बताया जा रहा था।

आरोपी के पिता शिंदे शिवसेना के नेता

हादसे के बाद आरोपी मिहिर शाह मौके से फरार हो गया, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं। आरोपी मिहिर के पिता राजेश शाह पालघर जिले में एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना के पदाधिकारी हैं।

कार छोड़कर हुआ फरार

इधर, बीएमडब्लू को बांद्रा ईस्ट के कला नगर में लावारिस हालत में पाया गया। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय मिहिर शाह ने अपनी कार वहीं छोड़ दी और ऑटो-रिक्शा में बैठकर भाग गया। राजेंद्र बिदावत भी ऑटो-रिक्शा लेकर बोरीवली गया।

राजेश शाह के नाम कार रजिस्टर्ड

पुलिस के अनुसार फरार होने से पहले मिहिर अपनी गर्लफ्रेंड के घर गया था। पुलिस उससे आरोपी को शरण देने के लिए पूछताछ कर रही है। बाद में पुलिस ने राजेश शाह को हिरासत में लिया, क्योंकि कार उसके नाम पर रजिस्टर्ड थी। साथ ही बिदावत को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+