Mumbai Monsoon Update: मुंबई में इस दिन पहुंचेगा मानसून, IMD ने दी खुशखबरी

Mumbai Monsoon Update: मौसम की हैरत-अंगेज चाल के बीच मुंबईवासियों को मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको बता दें कि उनका इंतजार अब खत्म होने जा रहा है क्योंकि मानसून मायानगरी कब पहुंच रहा है इसकी डेट के बारे में मौसम विभाग ने खुलासा कर दिया है।

Mumbai Monsoon Update:

आईएमडी मुंबई ने गुरुवार को जानकारी दी है कि मानसून अपनी सामान्य गति से काफी आगे चल रहा है और इसी कारण इसे मुंबई पहुंचने में मात्र दो दिन और लगेंगे, यानी कि 24 जून को मानसून मुंबई में दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून इस वक्त रायगढ़, ठाणे, मुंबई और पालघर की ओर मूव कर चुका है और इसे पहुंचने अब यहां ज्यादा वक्त नहीं लगने वाला है।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार

आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि पहले से ही लेट चल रहे मानसून की चाल cyclone biparjoy के कारण प्रभावित हुई थी, जिसकी वजह से ये तेजी से आगे नहीं बढ़ पा रहा था और कोंकण क्षेत्र में अटक गया था लेकिन अब ये तेजी से मूव कर रहा है और मुंबई में एक-दो दिन में दस्तक दे सकता है और इसकी वजह से अब मायानगरी में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी।

Pre Monsoon बारिश यहां होगी

मानसून की वजह से कुछ जगहों पर Pre Monsoon बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने नासिक, अहमदनगर, सतारा, सांगली, बीड, सोलापुर, लातूर, नांदेड़, जालना, गढ़चिरौली, अमरावती और चंद्रपुर में भारी बारिश का Yellow Alert जारी किया है। आईएमडी ने ये भी कहा है कि मानसूनी बारिश औसत से ज्यादा ही होगी इसलिए किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आज यहां होगी तगड़ी बारिश

आज दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी, हिमाचल, कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं अरुणाचल, मिजोरम और सिक्किम में भी Orange अलर्ट जारी है जबकि भारी बारिश की वजह से बाढ़ की चपेट में आए असम में आज भी रेड अलर्ट जारी है और हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+