Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai water cut: मुंबई में पानी की किल्‍लत, BMC 8 और 9 दिसंबर को वाॅटर सप्‍लाई में कर रहा कटौती, एरिया List

Mumbai water cut: दिसंबर महीने के पहले दिन से मुंबई के नागरिकों को पानी की किल्‍लत का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पाइपलान की मरम्‍मत का काम चल रहा है जिसकी वजह से आए दिन वॉटर सप्‍लाई बाधित हो रही है। हालांकि अभी भी मुंबई के कुछ लोगों को पानी की भारी किल्‍लत का सामना करना पड़ेगा, क्‍योंकि बृहद मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने एक बार फिर कुछ क्षेत्रों के लिए दो दिन तक वॉटर सप्‍लाई में कटौती का ऐलान‍ किया है।

बृहद मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने 8 और 9 दिसंबर, 2025 को मुंबई के 17 प्रशासनिक वार्डों में 15 प्रतिशत पानी कटौती की घोषणा की है। यह कटौती भांडुप "वॉटर प्‍यूरिफिकेशन प्लांट" को पानी की आपूर्ति करने वाली 2,750 मिमी व्यास वाली तांसा पाइपलाइन को बदलने के कारण की जा रही है।

Mumbai water cut

कब तक चलेगा ये मेंटेंस का काम?

बीएमसी के अनुसार, तांसा बांध से भांडुप ट्रीटमेंट प्‍लॉट तक पानी पहुंचाने वाली इस पुरानी पाइपलाइन को हटाकर नई लगाने में लगभग 24 घंटे लगेंगे। ये काम सोमवार, 8 दिसंबर, 2025 को सुबह 10 बजे से मंगलवार, 9 दिसंबर, 2025 को सुबह 10 बजे तक चलेगा।

किन वार्डो में की जाएगी वॉटर सप्‍लाई की कटौती?

इस मेंटेस वर्क के कारण मुंबई के प्रभावित होने वाले वार्ड हैं, शहर के A, C, D, G दक्षिण, G उत्तर; पश्चिमी उपनगरों के H पूर्व, H पश्चिम, K पूर्व, K पश्चिम, P दक्षिण, P उत्तर, R दक्षिण, R उत्तर, R सेंट्रल; और पूर्वी उपनगरों के N, L, S।

मुंबई के वार्ड के एरिया को समझे, जहां होगी पानी की कटौती

  • A वार्ड: कालबादे, बांद्रा, कोलाबा
  • C वार्ड: मरीन ड्राइव, चाटरगेट, फ़ोर्ट
  • D वार्ड: महालक्ष्मी, मलबार हिल, नारिमन पॉइंट
  • G दक्षिण: जुहू, विले पार्ले
  • G उत्तर: अंधेरी (उत्तर), सांताक्रुज़ (उत्तर)
  • 2. पश्चिमी उपनगर (Western Suburbs)
  • H पूर्व: मालेवाड़ी, दहिसर
  • H पश्चिम: बोरिवली (पश्चिम), कैंडिवली
  • K पूर्व: खार (पूर्व), बांद्रा (पूर्व)
  • K पश्चिम: खार (पश्चिम), पवई
  • P दक्षिण: अंधेरी (दक्षिण), मुंबई विश्वविद्यालय क्षेत्र
  • P उत्तर: अंधेरी (उत्तर), वीरोली
  • R दक्षिण: मटुंगा (दक्षिण), राजाड़ी
  • R उत्तर: गोवंडी, अंधेरी (उत्तरी हिस्सा)
  • R सेंट्रल: डोंबिवली, विले पार्ले (सेंट्रल हिस्सा)
  • 3. पूर्वी उपनगर (Eastern Suburbs)
  • N: अंधेरी (पूर्वी हिस्सा), वीरोली
  • L: चीमा, गॉरेगाँव (पूर्वी हिस्सा)
  • S: मुरबाड, भांडुप

BMC ने अतिरिक्‍त पानी जमा करने की दी है सलाह

बीएमसी ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से इन दो दिनों के लिए पर्याप्त पानी जमा करने और इसका सावधानी से उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने नगर पालिका के साथ सहयोग का भी आग्रह किया है।

स्‍थगित कर दिया गया था ये मरम्‍मत का काम

पहले यह मरम्मत कार्य 3-4 दिसंबर, 2025 के लिए निर्धारित किया गया था। हालाँकि, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर लाखों अनुयायियों के मुंबई आने की संभावना को देखते हुए, बीएमसी ने आगंतुकों की असुविधा से बचने के लिए कार्य को टाल दिया था। अब यह कार्य 8-9 दिसंबर, 2025 को होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+