Mumbai Water Cut: मुंबईकर के सामने फिर से पानी की किल्लत, BMC ने इन इलाकों में जारी किया मेगा वॉटर कट अलर्ट

Mumbai Water Cut: मुंबई में मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से शहर के अलग-अलग हिस्सों में पानी की कटौती हो रही है। मेट्रो लाइन- 7 के निर्माण कार्य के चलते कई इलाकों में 44 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद ( Mumbai Water Cut ) रहेगी। माघी गणेशोत्सव के दौरान वॉटर कट से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) ने इस बारे में अलर्ट जारी किया है। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के मेट्रो 7 रूट के लिए जमीन के नीचे बनी पानी की पाइपलाइन को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। इस वजह से थोड़े समय के लिए पानी की कटौती की जा रही है।

Mumbai Water Cut

Mumbai Water Cut: कब से कब नहीं आएगा पानी?

बीएमसी की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, 20 जनवरी की सुबह 9 बजे से 22 जनवरी की सुबह 5 बजे तक पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। आम लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसे ध्यान में रखकर वॉटर कट का समय तय किया गया है। कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। कुछ जगहों पर पानी कम प्रेशर के साथ या समय बदलकर सप्लाई किया जाएगा।

Mumbai Water Cut: ये इलाके होंगे पानी कटौती से प्रभावित

- G नॉर्थ वार्ड: धारावी, माहिम के कुछ हिस्सों और माटुंगा लेबर कैंप इलाके में 20 और 21 जनवरी को सुबह और शाम को कम प्रेशर पर पानी की सप्लाई होगी।

- K ईस्ट वार्ड (सबसे ज्यादा प्रभावित): अंधेरी ईस्ट में MIDC मरोल, चकला, सहार, एयरपोर्ट एरिया, सीप्ज, कोंडिविता, माहेश्वरी नगर, बामनवाड़ा, पारसी वाडा और सहार गांव पूरी तरह में सप्लाई बंद रहेगी। कुछ जगहों पर कुछ समय के लिए कम प्रेशर पर पानी की सप्लाई मिलेगी।

- S वार्ड: भांडुप वेस्ट और विक्रोली वेस्ट में मोरारजी नगर, जय भीम नगर, कैलाश नगर, BEST नगर, फिल्टरपाड़ा और आरे रोड एरिया कम प्रेशर या पूरी तरह बंद रहने की संभावना है।

- H ईस्ट वार्ड: बांद्रा ईस्ट और पूरा बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) एरिया देर रात तक कम प्रेशर के साथ बंद रहेगा।

- N वार्ड: विक्रोली वेस्ट रेलवे स्टेशन रोड, गोदरेज कंपाउंड, आर सिटी मॉल एरिया, कैलाश कॉम्प्लेक्स, श्रेयस सिनेमा एरिया और वाधवा रेजीडेंसी और प्रेसिडेंशियल टावर्स जैसे रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स कम प्रेशर के साथ बंद रहने की संभावना है।

BMC ने की लोगों से पानी बचाने की अपील

बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि माघी गणेशोत्सव के दौरान पानी का इस्तेमाल सतर्कता के साथ करें। पानी कम इस्तेमाल करने और सावधानी के तौर पर अगले कुछ दिनों तक पीने का पानी उबालकर और फिल्टर करके इस्तेमाल करने की अपील की है। नगर निगम ने लोगों से यह भी अपील की है कि जब तक जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम चल रहा है, तब तक वे सहयोग करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+