Mumbai Water Cut: मुंबई के इन इलाकों में 18 घंटे का वाटर कट, पानी सप्लाई का टाइम भी बदला गया
Mumbai Water Cut: मुंबई शहर में हर साल बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस (6 दिसंबर) को भारी संख्या में लोग जुटते हैं। लोगों की भीड़ को देखते हुए कुछ इलाकों में पानी की पाइपलाइन मरम्मत का काम रोका गया है, ताकि लोगों को असुविधा न हो। हालांकि, उत्तरी मुंबई के कई इलाकों में 4 और 5 दिसंबर को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। वाटर सप्लाई को लेकर बीएमसी ने इस बात का ध्यान रखा है कि आम लोगों को कम से कम मुश्किल हो।
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि कांदिवली और बोरीवली के कुछ हिस्सों में 18 घंटे तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। यह बंदी मौजूदा जलापूर्ति पाइपलाइन के रखरखाव और दो एक्वाडक्ट्स को जोड़ने के काम के चलते की जा रही है।

Mumbai Water Cut: मरम्मत कार्य की वजह से सप्लाई बाधित
- नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि 900 मिमी व्यास की दो एक्वाडक्ट लाइनों को आपस में जोड़कर पानी की आपूर्ति के लिए एक नया मार्ग तैयार किया जा रहा है।
- इससे आने वाले समय में पानी की सप्लाई को बेहतर करने में मदद मिलेगी। लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह मरम्मत कार्य किया जाना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Mumbai AQI Today: सांस लेना मुश्किल! मुंबई में एयर पॉल्यूशन हानिकारक स्तर पर, AQI 300 के करीब
Kandivali Borivali इलाके में होगा वाटर कट
- बीएमसी ने बताया कि यह काम 4 दिसंबर को दोपहर लगभग 1.30 बजे शुरू होगा और 5 दिसंबर की सुबह 7.30 बजे तक जारी रहेगा।
- इस दौरान कांदिवली और बोरीवली के अधिकांश क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। चीकूवाड़ी, जौनपाड़ा, गोराई सहित कई इलाकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
- इसके साथ ही कांदिवली (पूर्व) के ठाकुर विलेज और समता नगर जैसे इलाके, जिन्हें रोज शाम 6.25 बजे से 8.25 बजे के बीच पानी की सप्लाई मिलती है, उन्हें भी 4 दिसंबर को पानी नहीं मिलेगा।
- बीएमसी ने कहा है कि इन इलाकों में 5 दिसंबर की शाम से पानी की नियमित सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
BMC ने आम लोगों से की पानी जमा करने की अपील
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान पानी का सतर्कता से इस्तेमाल करें। जरूरत का पानी पहले से ही जमा करके रख लें। रख-रखाव का काम पूरा होते ही लोगों को सामान्य जलापूर्ति मिलनी शुरू हो जाएगी। बीएमसी ने यह भी कहा कि पूरे मुंबई में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था बेहतर करने के लिए लगातार काम हो रहा है। भविष्य में बेहतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Weather: मुंबई में गिरा तापमान, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, मौसम को लेकर IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications