Mumbai Water Crisis: 7 बांधों में सिर्फ 46% स्टॉक बचा, मुंबईकर हो जाएं बड़े पानी संकट के लिए पहले से अलर्ट
Mumbai Water Crisis: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट की चिंता भी गहराने लगी है। तापमान में लगातार इजाफा होने से जहां पानी की मांग बढ़ रही है, वहीं तेज धूप और वाष्पीकरण (evaporation) के कारण शहर को पानी सप्लाई करने वाले बांधों का जलस्तर तेजी से घट रहा है। आने वाले सप्ताह में शहर के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई को पानी देने वाले सात प्रमुख जलाशयों में कुल पानी का स्टॉक अब घटकर लगभग 46 प्रतिशत रह गया है। हालांकि यह पिछले साल की तुलना में करीब 4 प्रतिशत अधिक है, लेकिन गर्मी के शुरुआती दौर में ही जलस्तर का आधा रह जाना आने वाले महीनों के लिए चिंता का संकेत माना जा रहा है।

Mumbai Water Crisis: बांधों में तेजी से कम हो रहा पानी
- मार्च के मध्य से ही मुंबई में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है, जिससे लोगों को तेज तापमान का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर शहर के जल संसाधनों पर दिख रहा है।
- खास तौर पर मिडिल वैतरणा जलाशय में इस साल पानी का स्तर पिछले साल के मुकाबले कम दर्ज किया गया है। फिलहाल यहां करीब 81,269 मिलियन लीटर पानी बचा है।
Water Crisis: बड़े जल संकट की आशंका
मुंबई को पानी की आपूर्ति सात झीलों- मोदक सागर, तानसा, मिडिल वैतरणा, विहार, तुलसी, और राज्य सरकार के नियंत्रण वाले अपर वैतरणा और भातसा से होती है। इन सभी जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता 14,47,377 मिलियन लीटर है। शहर में रोजाना करीब 4,000 मिलियन लीटर पानी अलग-अलग पाइपलाइनों के जरिए सप्लाई किया जाता है।
Mumbai Water Crisis: 2 बांध में रिजर्व स्टॉक सुरक्षित
अपर वैतरणा और भातसा में हमेशा एक रिजर्व स्टॉक सुरक्षित रखा जाता है, जिसे केवल आपात स्थिति में ही उपयोग किया जाता है। इस रिजर्व पानी को जारी करने का निर्णय राज्य सरकार लेती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले महीनों में बारिश से पहले जलस्तर में और गिरावट आती है, तो मुंबईकरों को पानी के उपयोग में सतर्कता बरतनी होगी। फिलहाल प्रशासन भी लोगों से पानी बचाने की अपील कर रहा है।
उपलब्ध जल भंडार
15 मार्च, 2026: 46%
15 मार्च, 2025: 42%
बाकी जल भंडार: 668,110 मिलियन लीटर
दैनिक जल सप्लाई: 4,000 मिलियन लीटर
बाकी 5 बांधों में जल भंडार की वर्तमान स्थिति
अपर वैतरणा
कुल क्षमता: 227,047 मिलियन लीटर
वर्तमान भंडार: 55%
मोदक सागर
कुल क्षमता: 128,925 मिलियन लीटर
वर्तमान भंडार: 38.31%
तानसा
कुल क्षमता: 145,080 मिलियन लीटर
वर्तमान भंडार: 41.95%
विहार
कुल क्षमता: 27,698 मिलियन लीटर
वर्तमान भंडार: 62.81%
तुलसी
कुल क्षमता: 8,046 मिलियन लीटर
वर्तमान भंडार: 50.19%












Click it and Unblock the Notifications