Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंबई के वसई-विरार में चार मंजिला बिल्डिंग ढही, 15 लोगों की मौत

Vasai Virar building collapse: मुंबई के वसई-विरार में गणपति मंदिर के पास सोमवार सुबह एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। जैसे ही इमारत गिरी स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दमकल और NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर फंसे लोगों को निकालने में जुटी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है।

Nikki Murder Case

आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

यह हादसा देर रात लगभग 1 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, मस्वामी समर्थ नगर, रामू कंपाउंड, नारंगी फाटा स्थित रमाबाई अपार्टमेंट की चौथी मंजिल का एक हिस्सा ढह गया है, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

15 लोगों की मौत

वसई-विरार पुलिस ने बताया कि, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे से नौ लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मलबे से बचाए गए लोगों को विरार के सबसे नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत और बचाव का कार्य अभी भी जारी है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ, दमकल की टीम और स्थानीय पुलिस कर्मी मौजूद हैं।

जन्मदिन मना रहा था परिवार

ABP माझा के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब इमारत के चौथा मंजिल पर जोयल परिवार के बच्चे का पहला जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस हादसे में उस बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि पिता ओमकार जोयल और अन्य परिवार के सदस्य अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।

राहत कार्य में मुश्किलें, मलबे तक मशीनरी नहीं पहुंच पा रही

NDRF के मुताबिक राहत और बचाव कार्य में कई समस्याएं आ रही हैं। इमारत के पास रास्ते बहुत तंग हैं और आसपास अन्य इमारतें हैं, इसलिए भारी मशीनरी जैसे जेसीबी तक मलबे तक नहीं पहुंच पा रही है। बड़े मलबे को हटाने के लिए राहतकर्मी अब हाथ से काम कर रहे हैं। इसके अलावा, मलबे के नीचे फंसे लोगों तक पहुंचना और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना भी मुश्किल हो रहा है।

ये भी पढ़ें Mumbai Monorail: 17 स्टेशनों को जोड़ने वाला सपना, जो बारिश में अटका! 3,000 करोड़ की लागत, फिर क्यों भटकी राह?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+