ट्रेन के टॉयलेट में मिला 5 साल के बच्चे का शव, मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस का मामला, यात्रियों में मचा हड़कंप
Mumbai Train dead body found: मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस के AC कोच B2 के बाथरूम में कूड़ेदान के अंदर पांच साल के बच्चे का शव मिलने से ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। जैसे ही घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों और पुलिस तक पहुंची, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
शुरुआती छानबीन में यह पता चला कि बच्चे का अपहरण उसके ही रिश्तेदार ने किया था और इस मामले में मौसेरे भाई भी शामिल था। पुलिस ने घटनास्थल पर यात्रियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल शुरू कर दी है। अपहरण और हत्या दोनों पहलुओं पर गहन जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?
मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस के AC कोच B2 के बाथरूम में कूड़ेदान के अंदर पांच साल के बच्चे का शव मिलने के बाद पूरे ट्रेन में हड़कंप मच गया। जैसे ही यात्रियों ने इस बारे में जानकारी दी, रेलवे पुलिस और प्रशासन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पता चला कि बच्चे को पहले कहीं से किडनैप किया गया था।
हत्या में बच्चे के ही रिश्तेदार शामिल
जांच के दौरान यह सामने आया कि इस किडनैप और हत्या में बच्चे के ही रिश्तेदार शामिल थे। पुलिस के अनुसार, बच्चे का मौसेरे भाई भी इस मामले में संलिप्त था। घटनास्थल पर मौजूद यात्रियों और ट्रेन कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की सटीक जानकारी मिल सके।
ये भी पढ़ें Mumbai Rains: मुंबई में रेड अलर्ट, एग्जाम कैंसिल, इंडिगो ने जारी की ट्रैवेल एडवाइजरी, 10 बड़े अपडेट
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अपहरण और हत्या दोनों पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बच्चे का अपहरण क्यों किया गया और उसकी हत्या किन परिस्थितियों में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन और पुलिस ने मिलकर हर सुराग की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच रही है कि बच्चे को किसने और कब किडनैप किया और उसका शव ट्रेन में कूड़ेदान में क्यों रखा गया। पूरा मामला अब भी सुलझाने की प्रक्रिया में है, और पुलिस ने हर संभावित सुराग इकट्ठा कर घटना का पर्दाफाश करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।
ये भी पढ़ें Mumbai local train: 'मुंबई लोकल दूसरा घर है?' लोकल ट्रेन में महिला कपड़े सुखाती आई नजर, देखें Viral Video












Click it and Unblock the Notifications