महामारी शुरू होने के बाद पहली बार मुंबई में कोरोना से नहीं हुई कोई मौत

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर हैं। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद पहली बार मुंबई ने 24 घंटों में किसी भी कोविड से मौत नहीं हुई है। देश की वित्तीय राजधानी कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित शहरों में से एक है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 367 नए मामले दर्ज किए गए है। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मुंबई में कोरोना के फिलहाल एक्टिव केस 5,030 हैं।

Mumbai Reports No Covid Death For First Time outbreak of the coronavirus pandemic last year

फिलहाल मुंबई का पॉजिटिविटी रेट 1.27% हो गया है, कोरोना के फिलहाल एक्टिव केस 5,030 हैं। मुंबई में महामारी की दूसरी लहर अप्रैल में चरम पर पहुंची थी। अप्रैल में शहर में कोरोना के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए थे और सबसे अधिक मौतें हुई थी। इस महीने में एक दिन में 11,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 32 नए कोविड 19 मामले, 38 रिकवरी दर्ज़ की गई। इस दौरान कोविड से कोई मौत नहीं हुई है।

भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 14,146 नए मामले सामने आए हैं, जो बीते एक दिन यानी शनिवार को जारी किए गए मामलों की तुलना में 11.5 प्रतिशत कम हैं, साथ ही ये 229 दिनों में सबसे कम मामले हैं। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 19, 788 कोविड मरीज डिस्‍चार्ज हुए हैं। 44 लोगों की मौत भी पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण हुई है। अब तक देश में कुल कोरोना वायरस के मामले 3,40,67,719 रिपोर्ट हो चुके हैं।

जिन पांच राज्‍यों से सर्वा‍धिक कोरोना के केस सामने आए हैं, उनमें केरल (7,955 ), महाराष्ट्र (1,553) तमिलनाडु (1,233), मिजोरम (948 ) पश्चिम बंगाल (443) शामिल हैं। देश के कुल मामलों का 85.76% कुल देश के केस इन पांच राज्‍यों से आए हैं। वहीं, अकेले केरल से 56.23% केस हैं। केरल में 57 लोगों की जान पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण गई है, तो महाराष्‍ट्र में 26 कोविड मरीजों ने दम तोड़ा है। इस तरह देश में कोविड के कारण अब तक 4,52,124 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+