Mumbai AQI Today: धुंध और धूल से घिरी मुंबई, बढ़ा मायानगरी में प्रदूषण, कितना है आज एयर क्वालिटी इंडेक्स?
Mumbai AQI Today: मुंबई में ठंड की शुरुआत के साथ हवा की गुणवत्ता लगातार नीचे गिर रही है। शुक्रवार की सुबह शहर के कई इलाकों में धुंध जैसी परत नजर आई, जिसने लोगों को घर से निकलते ही परेशान कर दिया। हवा में धूल और सूक्ष्म कणों की मात्रा इतनी बढ़ गई है कि स्वस्थ लोगों को भी भारीपन और जलन महसूस होने लगी है।
मुंबई जैसे बड़े महानगर में हर दिन लाखों वाहन चलते हैं, दर्जनों निर्माण कार्य जारी रहते हैं, और बंद हवा के कारण ये सभी कारण मिलकर शहर के आसमान को धुंधला बना रहे हैं। इसी बीच ताजा आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि हालात और बिगड़ रहे हैं और शहर एक बार फिर खतरनाक प्रदूषण स्तर की ओर बढ़ रहा है। शहर का AQI 292 दर्ज किया गया, जो 'हानिकारक' श्रेणी के काफी पास माना जाता है।

हवा में कणों का स्तर बढ़ा
सुबह जारी आंकड़ों में साफ दिखा कि हवा में मौजूद छोटे कणों का स्तर सामान्य से काफी ऊपर है। PM 2.5 की मात्रा 124 दर्ज की गई हो हानिकारक श्रेणी में है। PM 10 भी 163 पर पहुंच गया है जो हानिकारक श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि PM 2.5 और PM 10 फेफड़ों में गहराई तक चले जाते हैं और लंबे समय तक संपर्क में रहने पर सेहत पर असर डाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi NCR Weather: क्या आज बारिश दिलाएगी दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण से राहत? चेक करें IMD का ताजा अपडेट
दिल के मरीज और बच्चों के लिए ज्यादा खतरा
डॉक्टरों के अनुसार इस स्तर का प्रदूषण खासकर उन लोगों के लिए खतरनाक है जिन्हें दिल, फेफड़ों या सांस से जुड़ी बीमारी है।
- कई लोगों को बाहर जाते समय जलन, खांसी या सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
- हृदय रोगियों, बुजुर्गों और बच्चों को जरूरत न होने पर बाहर निकलने से बचना चाहिए।
शहर में सुबह का तापमान करीब 26.3°C रहा और हल्के बादल छाए रहे। हवा की कम रफ्तार और नमी की वजह से धूल और प्रदूषक जमीन के पास फंसे हुए हैं।
BMC ने बढ़ाई सख्ती
मुंबई में लगातार खराब हो रही हवा को देखते हुए BMC ने कई निर्माण स्थलों पर कार्रवाई की है। नियमों का पालन न करने पर 53 साइटों को नोटिस जारी किए गए हैं। नगर निगम ने मिस्टिंग मशीन, पानी के छिड़काव और कवरिंग जैसी व्यवस्थाएं लागू करने के निर्देश दिए हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी शहर की बिगड़ती स्थिति को लेकर चिंता जताई और अधिकारियों से तुरंत प्रभावशाली कदम उठाने को कहा है।
क्या करें नागरिक?
- बाहर जाने पर N95 मास्क पहनें।
- सुबह और शाम के समय बाहर की गतिविधियों को कम करें।
- बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग घर के अंदर रहें।
- घर की खिड़कियां कम समय के लिए ही खोलें।
विशेषज्ञों के अनुसार, वाहनों का धुआं, निर्माण कार्य और सड़कों की धूल मुंबई में प्रदूषण बढ़ने के मुख्य कारण बने हुए हैं। शहर में हवा को साफ रखने के लिए प्रशासन और लोगों दोनों को सतर्क रहना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: Delhi NCR AQI Today: आज मिलेगी खराब हवा से राहत? क्या है दिल्ली की एयर क्वालिटी का स्टेटस?












Click it and Unblock the Notifications