Mumbai Politics: बीजेपी नेता नवनीत राणा की विवादित टिप्पणी, 'हिंदुओं को कम से कम 4 बच्चे पैदा करने चाहिए'

Mumbai Politics Navneet Rana: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा अक्सर ही अपने विवादिय बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने हिंदुओं से कम से कम चार बच्चे पैदा करने की अपील की है। एक मुस्लिम मौलाना के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अगर वो लोग 19 बच्चे पैदा कर रहे हैं और चार पत्नी रख रहे हैं, तो हमें कम से कम चार बच्चे पैदा करना ही चाहिए। उनके इस बयान पर हंगामा शुरू हो गया है और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

नवनीत राणा का विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है। इस बार वह हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह देकर फंसती नजर आ रही हैं। राणा अपने भाषणों में अक्सर ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बंटोगे तो कटोगे' नारे का भी जिक्र करती रहती हैं।

Mumbai Politics Navneet Rana

Mumbai Politics: पहले भी विवादित बयान देती रही हैं नवनीत राणा

यह पहला मौका नहीं है जब नवनीत राणा अपने बयानों को लेकर चर्चा में आई हों। इससे पहले अमरावती में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान आयोजित एक रैली में उन्होंने धर्म ध्वज को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि जो धर्म ध्वज की ओर उंगली उठाए, उसकी उंगलियां काट दी जानी चाहिए।

इसी चुनावी रैली के दौरान उन्होंने 'बंटोगे तो कटोगे' का जिक्र करते हुए कहा था कि इस बार न बंटेंगे और न कटेंगे, बल्कि एकजुट रहेंगे और सुरक्षित रहेंगे। नवनीत राणा ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में धर्म ध्वज फहराया, तो विदेशों में भी सनातन की प्रतिष्ठा की चर्चा हुई।

Navneet Rana मॉडलिंग की दुनिया से फिल्मों में आईं

- नवनीत राणा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने मराठी सिनेमा में कदम रखा और 2006 से 2013 के बीच कई फिल्मों में काम किया।

- अभिनय में पहचान बनाने के बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया। साल 2019 में नवनीत राणा ने अमरावती लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतकर संसद में एंट्री की थी।

- उन्होंने 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली और अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। इस बार उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत बसवंत वांखेड़े से हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+