मुंबई की मेयर के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने को लेकर BJP विधायक पर केस दर्ज

मुंबई, 09 दिसंबर: मुंबई पुलिस ने बुधवार रात को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार के खिलाफ शहर की मेयर किशोरी पेडनेकर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। मुंबई पुलिस ने बीजेपी विधायक आशीष शेलार के ख़िलाफ आईपीसी की धारा 354 ए (4) और 509 के तहत मामला दर्ज़ किया है। विधायक आशीष शेलार ने कथित तौर पर 30 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

Mumbai Police registered a case against BJP MLA Ashish Shelar mayor Kishori Pedneka

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिवसेना की नेता पेडनेकर ने दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव थाने में शेलार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354(ए) (द्विअर्थी टिप्पणी करना) और 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द या भाव-भंगिमा का इस्तेमाल करन) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच करेगी।

इससे पहले राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने एक ट्वीट में कहा था कि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले की रिपोर्ट तलब की थी। अपने उपर दर्ज हुए केस को लेकर शेलार ने कहा कि, यह सत्तारूढ़ पार्टी के तत्वों द्वारा उनके खिलाफ झूठे मामले थोपने के दबाव का परिणाम है।

बता दें कि, 30 नवंबर को वर्ली के गणपतराव जाधव मार्ग पर बीडीडी चॉल नंबर 3 में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। त्रासदी के बाद, शेलार ने 4 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए घटना के लगभग 72 घंटे बाद मौके पर जाने के लिए मेयर किशोरी को फटकार लगाई। शेलार ने कथित तौर पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि, "आप (महापौर) इतने घंटों तक कहाँ सो रही थीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+