INS विक्रांत घोटाला: BJP नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे के नाम समन जारी, 13 अप्रैल को किया तलब
मुंबई, 12 अप्रैल: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) टीम ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया (BJP Leader Kirit Somaiya) और उनके बेटे नील सोमैया (Neil Somaiya) को समन जारी करते हुए 13 अप्रैल को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए तबल किया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को INS विक्रांत को संरक्षित करने के लिए जमा फंड में कथित घोटाले के मामले में पेश होने के लिए समन जारी किया है।

महाराष्ट्र गृह विभाग ने बताया कि भाजपा नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील का उनके खिलाफ केस दर्ज होने के बाद कुछ पता नहीं चल पाया है। पूरा मामला विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत ( Aircraft Carrier INS Vikrant) को स्क्रैपिंग से बचाने के लिए एकत्र किए गए धन के कथित दुरुपयोग से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू की 3 सदस्यीय टीम किरीट सोमैया के ऑफिस और अन्य परिसरों में तलाशी ली। महाराष्ट्र के गृह विभाग के मुताबिक धन के कथित दुरुपयोग के संबंध में बीजेपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उनका और बेटे की कोई जानकारी नहीं मिली है।
ऐसे में अब मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू टीम ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील को मंगलवार (13 अप्रैल) को पेश होने के लिए समन जारी किया है। वहीं इससे पहले कोर्ट ने सोमवार को किरीट सौमेया की अंतरिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी।
संजय राउत ने जाहिर किया था यह डर
इस पूरे मामले में शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा था कि INS विक्रांत का घोटाला छोटा घोटाला नहीं है। किरीट सोमैया, उनके बेटे नील सोमैया और उनकी माफिया टोली इस तरह से पैसा जमा करते हैं। बड़ा सवाल है कि दोनों ठग कहां हैं? मुझे डर है कि कहीं यह विदेश न भाग जाएं क्योंकि मेहुल चोकसी और किरीट सोमैया का पुराना रिश्ता है।












Click it and Unblock the Notifications