मुंबई: असदुद्दीन ओवैसी को पुलिस ने नहीं दी रैली की अनुमति, कोरोना सहित गिनाए कई कारण

मुंबई, 23 नवंबर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके समर्थक, 27 नवंबर को मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में रैली करने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज है। इस मुंबई पुलिस ने रैली की इजाजत नहीं देने का कारण कोरोना वायरस महामारी और हाल में हुई हिंसक घटनाओं को बताया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रैली में असदुद्दीन ओवैसी मुस्लिम आरक्षण समेत कई अन्य मुद्दों के लेकर केंद्र सरकार को घेरने वाले थे, हालांकि पुलिस ने उनकी रैली को लाल झंडी दिखा दिया है।

Mumbai Police did not give permission for rally to Asaduddin Owaisi many reasons including corona

मुंबई पुलिस ने कहा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को 27 नवंबर को मुंबई के बीकेसी में रैली करने की अनुमति नहीं दी गई है। कोरोना वायरस, एमएमआरडीए मैदान में सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध और राज्य के कुछ जिलों में हाल ही में हुई हिंसा के मद्देनजर रैली को अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि इस पर अभी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि आगामा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर असदुद्दीन ओवैसी लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: COVID-19: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 7,579 नए मामले, 236 मरीजों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM
बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में AIMIM ने 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम एक और दो दलों से गठबंधन को लेकर बातचीत कर रहे हैं और आने वाले दिनों गठबंधन का ऐलान हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम इस स्थिति में हैं कि अगले साल होने वाले चुनावों में जीत हासिल कर सकते हैं। बता दें कि ओवैसी लंबे अरसे से उत्तर प्रदेश में एंट्री की योजना बना रहे थे और अब जाकर उन्होंने यूपी के चुनावी रण में उतरने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+