COVID-19: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 7,579 नए मामले, 236 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली, 23 नवंबर। देश में लगातार कोरोना के केस में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 7,579 नए केस सामने आए हैं जो कि 543 दिनों में सबसे कम हैं, जबकि 236 लोगों की मौत हुई है और 12,202 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। देश में इस वक्त एक्टिव केस 1,13,584 हैं जो कि 536 दिनों में आए सबसे कम केसों का आंकड़ा है।

COVID-19: बीते 24 घंटे में देश में 7579 न नए केस आए

जबकि कुल केसों की संख्या 3,45,26,480 पहुंच गई है। तो वहीं अस्पताल से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3,39,46,749 हो गई है और कुल मौत का आंकड़ा 4,66,147 पहुंच गया है, जबकि देश में सक्रिय केसों की संख्या 1,13,584 है और कुल कुल रिकवरी 3,39,46,749 है इस वक्त 1,17,63,73,499 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

COVID-19: बीते 24 घंटे में देश में 7579 न नए केस आए

अगर राज्यों की बात करें तो बीते 24 घंटे में केरल में कोरोना वायरस के 3,698 मामले सामने आए हैं और 75 लोगों की मौत कोविड से हुई है। जबकि मिज़ोरम में 24 घंटों में कोरोना वायरस के 423 नए मामले सामने आए और कोरोना से कोई मौत नहीं हुई।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद

भारत में अभी तक कोरोना वायरस के लिए 9,64,980 सैंपल टेस्ट किए गए जिसमें सोमवार को कुल 63,34,89,239 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इस बाक की जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने दी है।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: देश में कोरोना वायरस के 7,579 नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी
    COVID-19: बीते 24 घंटे में देश में 7579 न नए केस आए

    जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत

    देश में कोरोना के केस में कमी हुई है ये जरूर राहत की बात है लेकिन अभी भी कोविड देश से खत्म नहीं हुआ है इसलिए सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि जरा सी लापरवाही मुसीबत बन सकती है। आपको बता दें कि इस वक्त दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में प्रदूषण से जूझ रहे हैं और उसमें से गिरता तापमान और बढ़ती सर्दी कोरोना के मामले बढ़ा सकता है इसलिए हर किसी को काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है वरना लेने के देने पड़ सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+