एंटीलिया बम केस: शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा के घर NIA का छापा, पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

मुंबई, 17 जून: चार महीने से ज्यादा का वक्त गुजर जाने के बाद भी एंटीलिया बम केस की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह मुंबई में एक बड़ी कार्रवाई की, जहां पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के घर पर छापेमारी की गई। प्रदीप रिटायर होने के बाद से शिवसेना के नेता हैं। छापेमारी के कुछ देर बाद एनआईए ने बयान जारी कर बताया कि एंटीलिया केस से लिंक जुड़े होने पर उनकी गिरफ्तारी की गई है।

NIa

Recommended Video

    Antilia Case: NIA की हिरासत में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट Pradeep Sharma | वनइंडिया हिंदी

    जानकारी के मुताबिक प्रदीप अपने अंधेरी स्थित घर में मौजूद थे। तभी एनआईए की एक टीम वहां पर पहुंची और पूरे घर की तलाशी शुरू हुई। एनआईए के कुछ अफसरों ने शर्मा से पूछताछ भी की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले NIA ने संतोष शेलार और आनंद जाधव को गिरफ्तार किया था। साथ ही चार अन्य पुलिसकर्मी सचिन वझे, सुनील माने, रियाज काजी और कांस्टेबल विनायक शिंदे इस मामले में सस्पेंड/बर्खास्त हो चुके हैं।

    आमने-सामने होगी पूछताछ
    एनआईए ने संतोष शेलार और आनंद जाधव को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद वो 21 जून तक कस्टडी में भेज दिए गए। सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों को एनआईए आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। पहले गिरफ्तार कुछ आरोपियों से प्रदीप के खिलाफ सबूत मिले, जिस वजह से उनके घर पर छापेमारी की गई।

    क्या है पूरा मामला?
    25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक स्कॉर्पियो बरामद हुई, जिसमें जिलेटिन की छड़ें और एक धमकी भरा खत था। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो गाड़ी के मालिक मनसुख हिरेन का पता चला, लेकिन 5 मार्च को उसका शव रेती बंदर की खाड़ी में मिला। इसके बाद एनआईए ने जांच को टेकओवर कर लिया। दावा किया जा रहा है कि मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाझे ने ये पूरी प्लानिंग की थी। जिसमें कई पुलिसकर्मियों ने उनका साथ दिया था। वाझे को मार्च में ही एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+