Mumbai News: मुंबई में नवरात्रि के दौरान मीट शॉप पर बैन की मांग, शिवसेना नेता ने की पुलिस उपायुक्त से मुलाकात

Mumbai News: रविवार, 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहा है इसके साथ ही देश भर के अलग-अलग राज्यों से नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानें बंद करने की मांग की जा रही है। इसी बीच शिवसेना नेता संजय निरुपम ने भी मीट शॉप बंद पर बैन लगाने की मांग की है।

शिवसेना नेता ने कहा कि मीट शॉप के खुलने से हिंदू समाज की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसे लेकर आज एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में एक याचिका दायर की जाएगी।

mumbai-news

Mumbai News: पुलिस आयुक्त से की मुलाकात

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने जोन-10 के पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजले से मुलाकात कर नवरात्रि के दौरान सड़क किनारे मांस, मछली और मटन की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

मुलाकात के बाद संजय निरुपम ने कहा, "कल से नवरात्रि शुरू हो रही है। इस दौरान लोग देवी की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। ऐसे में सड़कों पर खुलेआम मांस, मछली और मटन बेचने वाली दुकानों को बंद किया जाना चाहिए। रेस्टोरेंट में इसकी बिक्री हो सकती है, लेकिन सार्वजनिक रूप से इसे बेचना लोगों की भावनाओं को आहत कर सकता है।"

उन्होंने कहा कि अंधेरी ईस्ट में 250 से अधिक ऐसे शवरमा स्टॉल हैं। आज हम इसके खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन जा रहे हैं और पुलिस से अनुरोध कर रहे हैं कि कम से कम नवरात्रि के दिनों में सड़कों पर नॉनवेज बेचने वाली दुकानों को बंद कराया जाए। नवरात्रि के दिनों में सड़कों पर नॉनवेज बेचना निश्चित रूप से हिंदुओं की भावनाओं को आहत करता है।

Mumbai News: कई राज्यों में मीट शॉप बैन की मांग

महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली, मध्य प्रदेश में भी नॉन वेज की दुकानें बंद करवाने को लेकर बीजेपी नेताओं ने मांग की है। बीजेपी का कहना है कि व्रत के समय हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करेंगे तो हिंदू आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+