Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत

Mumbai News: महाराष्ट्र के थाणे जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल थीं। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना एक डंपर ट्रक और एक कार की जोरदार टक्कर के कारण हुई। घटना की सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

कैसे हुआ ये भीषण हादसा?

यह घटना सुबह करीब 10.45 बजे कल्याण-मुरबाड-माल्शेज राजमार्ग पर रायटे गांव के पास उल्हास नदी पर बने एक नए पुल पर हुई, जब एक अत्यधिक भरी हुई यात्री वैन की सामने से आ रहे ट्रांजिट मिक्सर ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। कार कल्याण से मुर्बाद की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक भारी वाहन से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बचाव अभियान में तुरंत स्थानीय लोग और पुलिस जुट गए।

Mumbai News

12 में से 9 यात्रियों की हुई मौत

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय कार में कुल 12 यात्री सवार थे। इनमें से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों को गोवेली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

वैन ड्राइवर समेत 11 यात्रियों के लिए काल बना ये सफर

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल्याण से मुरबाड जा रही यह वैन स्थानीय लोगों को शटल टैक्सी सेवा प्रदान करती थी। मुरबाड तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने पुष्टि की कि वैन चालक सहित सभी 11 यात्री, जिनमें आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं, इस हादसे में मारे गए। देशमुख ने बताया, "टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और अंदर बैठे लोग बुरी तरह कुचल गए।"

एक्‍सीडेंट के बाद लगा भीषण जाम

शुरुआती पड़ताल में संकेत मिले हैं कि तेज रफ्तार या वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। इस भयानक टक्कर के बाद रायटा ब्रिज के पास टिटवाला-कल्याण मार्ग पर भारी यातायात जाम लग गया, जिससे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। मामले में आगे की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+