Mumbai News: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज लगभग तैयार, इस तारीख से खुलेगा

Mumbai News Bandra Worli Sea Link: मुंबई से पुणे का सफर अप्रैल 2026 से अब पहले से काफी आसान हो जाएगा। सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज बांद्रा वर्ली सी लिंक पर बनाया जा रहा है। इसके पूरी तरह से ऑपरेशनल होते ही मौजूदा समय की तुलना में यात्रा लगभग 25 मिनट कम होने की उम्मीद है। सह्याद्री पर्वत श्रंखला में भारत का सबसे ऊंचा केबल-स्टे ब्रिज बनाया जा रहा है। सफर का वक्त घटाने के लिए मिसिंग लिंक प्रॉजेक्ट के तहत दो पहाड़ों के बीच यह ब्रिज बनाया जा रहा है। 182 मीटर ऊंचा यह ब्रिज 94% तैयार हो चुका है।

यह पुल दो पहाड़ों के बीच बनाया जा रहा है, जहां तेज हवाएं, घना कोहरा और बारिश बड़ी बाधा बनते हैं। एमएसआरडीसी (MSRDC) के अधिकारियों को रोज सुबह काम शुरू करने से पहले हवा की रफ्तार कम होने और कोहरा छटने का इंतजार करना पड़ता है। यही वजह है कि निर्माण की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है।

Mumbai News Bandra Worli Sea Link

Bandra Worli Sea Link cable stayed bridge: मिसिंग लिंक की खासियत

- अभी मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली एग्जिट से सिंहगढ़ इंस्टिट्यूट तक की दूरी 19 किमी है। मिसिंग लिंक पूरा होने के बाद यह दूरी घटकर 13.3 किमी रह जाएगी।

- प्रोजेक्ट में दो लंबी टनल और दो केबल-स्टे ब्रिज बनाए जा रहे हैं। 13.33 किमी के पूरे मार्ग में से 11 किमी हिस्सा टनल होगा।

यह भी पढ़ें: Mumbai Goa Highway: 15 साल से अटके मुंबई-गोवा हाईवे प्रोजेक्ट की डेडलाइन जारी, केंद्रीय मंत्री ने दिया अपडेट

- करीब 2 किमी का हिस्सा केबल ब्रिज से पूरा होगा। दो केबल ब्रिज मिलाकर कुल लंबाई लगभग 850 मीटर और चौड़ाई 26 मीटर होगी।

- टनल का निर्माण लगभग पूरा होने की कगार पर है और पुल का अंतिम चरण तेज़ी से चल रहा है।

Mumbai News: सी-लिंक से भी ऊंचा होगा यह ब्रिज

- यह नया केबल-स्टे ब्रिज बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से 55 मीटर ऊंचा होगा। जहां सी-लिंक की ऊंचाई 128 मीटर है, वहीं यह ब्रिज 182 मीटर तक जाएगा। निर्माण कंपनी अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर 182 मीटर के टावर क्रेनों की मदद से स्तंभ तैयार कर रही है।

- ब्रिज को इस तरह डिजाइन किया गया है कि 100 किमी/घंटा की स्पीड से वाहन आसानी से गुजर सकें। इसका परीक्षण विदेशों में सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें: Mumbai local train: वेस्‍टर्न रेलवे ने गोरेगांव और सांताक्रूज़ के बीच 4 घंटे का किया मेगा ब्लॉक

Mumbai Pune Missing Link: ब्रिज बनते ही होगा सफर आसान

ब्रिज का निर्माण बेहद ऊंचाई और कठिन पहाड़ी इलाके में हो रहा है, जहां मौसम हर घंटे बदलता है। इस वजह से इसका निर्माण कार्य बहुत चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इस ब्रिज के बनने पर चाहे तेज हवा हो, मूसलाधार बारिश या
गहरा कोहरा, सफर में बाधा नहीं आएगी। हालांकि, मॉनसून में बारिश की वजह से लगभग चार महीनों तक निर्माण गतिविधियां बाधित रहीं। प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता बनाए रखते हुए काम आगे बढ़ाया जा रहा है। अब अगले साल अप्रैल में यह ब्रिज पूरी तरह से चालू हो सकता है

यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जल्‍द शुरू होगी आटोमैटिक गेट वाली 2 नॉन एसी ट्रेन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+