Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो ने कल्याण-बदलापुर रूट पर किया कमाल, 90 मिनट में किए 9 गर्डर इंस्टॉल

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक के बाद एक कई उपलब्धियां अपने नाम कर रहा है। 450 टन का स्टील स्पैन सिर्फ एक रात में इंस्टॉल करने के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुंबई रेलवे विकास निगम (MRVC) ने कल्याण-बदलापुर सेक्शन में रेल लाइन पर सिर्फ 90 मिनट में 9 गर्डर इंस्टॉल करने का काम पूरा किया है। यह उपलब्धि मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

मुंबई मेट्रो की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, 1,553 करोड़ रुपये की लागत की यह परियोजना है। मुंबई महानगरीय क्षेत्र के बढ़ते यात्री भार को देखते हुए तैयार की जा रही है। अब इस इंस्टॉलेशन के साथ ही इस ट्रैक का काम तेजी से पूरा होने की संभावना है।

Mumbai Metro

Mumbai Metro ने अपने नाम दर्ज की एक और उपलब्धि

- कल्याण से बदलापुर तक दो ट्रैक हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट के तहत दो नई लाइनें बिछाई जा रही हैं। इससे इस सेक्शन की ट्रेनों की संख्या और गति दोनों में सुधार होगा।

- रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इंस्टॉलेशन का काम देर रात 2:15 बजे से लेकर 3:45 बजे के बीच में पूरा किया गया। इससे यात्रियों की आवाजाही पर न्यूनतम असर पड़ा।

यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई के लोगों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, कोस्टल रोड और मेट्रो के बाद अब 70km का बनेगा टनल

- इंस्टॉलेशन के दौरान पुराने फुटओवर ब्रिज (FOB) को भी सफलतापूर्वक हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस गर्डर इंस्टॉलेशन से आने वाले महीनों में ट्रैक लेवलिंग और इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य भी तेज किया जाएगा।

Mumbai के लोगों को भीड में सफर से मिलेगी राहत

परियोजना पूरी होने के बाद यह सेक्शन मुंबई लोकल नेटवर्क में भीड़भाड़ कम करने में मदद करेगा और लंबी दूरी की ट्रेनों की संचालन क्षमता बढ़ेगी। इसके साथ ही, यात्री सुविधा में भी सुधार होगा क्योंकि ट्रेनों के समय में देरी और रद्दीकरण की घटनाएं कम होंगी। एमआरवीसी का यह कदम मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की गति को दर्शाता है। सरकार और रेलवे विभाग लगातार शहर की कनेक्टिविटी को आधुनिक तकनीकों के जरिए सशक्त बनाने की दिशा में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई लोकल में बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा महंगा, रेलवे ने वसूले 121 करोड़ रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+