Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंबई में मां के पास सो रही नवजात का हुआ अपहरण, पुलिस ने किडनैपर को पकड़कर बरामद की बच्‍ची

मुंबई में मां के पास सो रही नवजात बच्‍ची का हुआ अपहरण, पुलिस ने किडनैपर को पकड़कर बरामद किया शिशु

Mumbai Newborn baby kidnapped: मुंबई में एक नामी स्‍कूल के सामने से एक दो माह की बच्‍ची किडनैपर ने किडनैप कर ली। शिकायत मिलते ही मुंबई पुलिस तलाश में जुट गई और किडनैपर को अरेस्‍ट कर बच्‍ची बरामद की ली हैं और बच्‍ची को सकुशल मां को सौंप दिया।

MUMBAI

ये घटना मुंबई के मशहूर स्‍कूल सेंट जेवियर्स के सामने की हैं जहां एक महिला अपने बच्‍चे को लेकर सड़क पर सो रही थी इसी दौरान एक शख्‍स आकर उसकी दो माह की बच्‍ची को अपहरण कर ले गया। आंख खुलते ही महिला अपने आसपास बच्‍ची को तलाशी लेकिन जब नहीं मिली तो उसने थाने जाकर अपनी नवजात बच्‍ची के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

मुंबई पुलिस ने सूचना मिलते ही आठ टीम गठित कर नवजात और किडनैपर की तलाश शुरू कर दी। स्‍कूल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्‍चा ले जाते हुए शख्‍स की तस्‍वीर कैद हो गई थी जिससे पुलिस को किडनैपर को तलाशने में मदद मिली।

पुलिस ने किडनैपर को पकड़ने के अलावा उसके पास से नवजात बच्‍ची को बरामद कर उसकी मां को पुलिस स्‍टेशन में बुलाकर सौंप दिया।

उसकी मां ने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी । पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर किडनैपर को अरेस्‍ट किया।

मुंबई पुलिस ने बताया कि तुरंत 8 टीमें गठित कर तलाश शुरू की। उन्‍होंने बताया किडनैपर मोहम्मद हनीफ शेख है जिसने बच्‍ची का अपहरण किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+