Mumbai Metro: गेटवे ऑफ इंडिया तक जाएगी मेट्रो, जानें लाइन-11 की लागत से लेकर स्टेशनों की संख्या की सारी डिटेल
Mumbai Metro: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में रोज़ाना यात्रा करने वालों के साथ ही पर्यटकों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। बहुप्रतीक्षित मेट्रो लाइन-11 को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। यह नई लाइन वडाला से गेटवे ऑफ इंडिया के बीच बनाई जाएगी। 18 नवंबर 2025 को शहरी विकास विभाग द्वारा जारी किए गए जीआर में इस प्रोजेक्ट को औपचारिक मंजूरी मिलने की पुष्टि हुई है। इस रूट के शुरू होने पर दक्षिणी मुंबई की कनेक्टिविटी पहले से बेहतर होगी।
मुंबई मेट्रो की लाइन-11 की कुल लागत 23,487.51 करोड़ रुपये होगी। इस प्रोजेक्ट में मेट्रो डिपो का निर्माण भी शामिल है। इसके साथ ही, लायबिलिटी क्लॉज़ में अहम बदलाव करते हुए इसे फाइनल स्टेट अप्रूवल भी दिया गया है। शहर की कनेक्टिविटी के लिहाज से यह रूट गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

Mumbai Metro: 17.51 किमी लंबा कॉरिडोर, 14 स्टेशन
- मेट्रो लाइन-4/4A के विस्तार के रूप में विकसित की जा रही लाइन-11 की कुल लंबाई 17.51 किलोमीटर होगी। इस रूट पर 13 अंडरग्राउंड और 1 एट-ग्रेड स्टेशन बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Mumbai weather: मुंबई में सुबह की ठंड ने तोड़ा पिछड़ा रिकार्ड, 16.2°C पहुंचा तापमान; IMD ने जारी की चेतावनी
- निर्माण कार्य की जिम्मेदारी मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMRCL) को सौंप दी गई है। यह साउथ मुंबई की कनेक्टिविटी को बेहतर करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।
- यह लाइन वडाला, सेवरी, फिरोजशाह मेहता रोड, सीएसएमटी, काला घोड़ा होते हुए सीधे गेटवे ऑफ इंडिया तक पहुंचेगी।
South Mumbai की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
मेट्रो-11 के शुरू होने से दक्षिण मुंबई में यात्रा करना काफी आसान हो जाएगा। अभी वडाला से कोलाबा या गेटवे तक पहुंचने में भारी ट्रैफिक जाम के कारण काफी समय लगता है। टैक्सी या कैब से इस रूट पर सफर करना काफी महंगा भी होता है। नई लाइन शुरू होने के बाद यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही, सड़क और लोकल ट्रेन नेटवर्क पर दबाव कम होने की भी उम्मीद है।
वर्तमान में मुंबई में मेट्रो का नेटवर्क लगभग 81 किलोमीटर पर फैला है। आगे चलकर एमएमआर क्षेत्र को जोड़ने के साथ कुल 337 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क और 16 लाइनों की योजना तैयार की गई है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबई के दोनों एयरपोर्ट के बीच होगी जबरदस्त कनेक्टिविटी, गेम-चेंजर बनेगी यह मेट्रो लाइन












Click it and Unblock the Notifications