Mumbai Metro: अब घर बैठे वॉट्सऐप पर मिलेगा मेट्रो का टिकट, जानें कब और कैसे कर सकते हैं इस सुविधा का इस्तेमाल
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) लगातार सार्वजनिक परिवहन के लिए मेट्रो को सुविधाजनक बनाने की कोशिश में जुटा है। कुछ दिन पहले ही यात्रियों को मेट्रो कोच में साइकिल ले जाने की सुविधा दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो टिकट बुकिंग की एक नई सुविधा शुरू की है। अब यात्री व्हाट्सएप के जरिए भी मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं। इससे लंबी कतारों से बचा जा सकता है और यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाया जा सकता है।
पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस दोनों ही कह चुके हैं कि मेट्रो आने वाले समय में शहरवासियों की नई लाइफलाइन होगी। आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस मेट्रो का इस्तेमाल करते हुए मुंबई के लोगों को शानदार अनुभव मिलेगा। यह डिजिटल भारत और तकनीक के नए युग की सफलता की कहानी बनेगी।

Mumbai Metro के लिए वॉट्सएप से करें टिकट बुक
⦁ व्हाट्सएप से टिकट बुक करने के लिए अपने स्मार्टफोन में MMRCL का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर (+91 96508 55800) सेव करें।
⦁ इस नंबर का व्हाट्सएप खोलें और इस नंबर पर "Hi" मैसेज भेजें। इसके बाद, आपको भाषा चयन का विकल्प मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मेट्रो में अब साइकलि लेकर जाना हुआ मुमकिन, आखिर प्रशासन ने क्यों दी ऐसी छूट?
⦁ सेवा का चयन करें: भाषा चयन के बाद, आपको "Buy Ticket", "Smart Card TopUp" और "Retrieve Ticket" जैसे विकल्प दिखाई देंगे। यहां "Buy Ticket" का चयन करें।
⦁ यात्रा विवरण दर्ज करें: इसके बाद, आपको अपनी यात्रा की जानकारी जैसे "From" (प्रस्थान स्टेशन), "To" (गंतव्य स्टेशन) और "Number of Tickets" (टिकटों की संख्या) दर्ज करनी होगी।
⦁ यात्रा विवरण दर्ज करने के बाद, आपको भुगतान के विकल्प मिलेंगे। आप UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। भुगतान सफल होने पर क्यूआर कोड मिलेगा।
⦁ इस क्यूआर कोड को मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट पर स्कैन करके आप मेट्रो में प्रवेश और निकास कर सकते हैं।
Mumbai Metro दे रहा यात्रियों को सुविधाजनक विकल्प
मुंबई मेट्रो यात्रियों को सुविधाजनक विकल्प देने की लगातार कोशिश कर रहा है। वॉट्सएप से टिकट मिलने पर अब लोगों को लंबी कतारों में खड़े होकर टोकन नहीं लेना पड़ेगा। इससे यात्रा समय की बचत होगी। यह सुविधाजनक विकल्प भी है, क्योंकि कहीं से भी कभी भी टिकट बुक कर सकते हैं। पेपरलेस और टोकन रहित टिकटिंग से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं।
डिजिटल माध्यम से यात्रा को और भी स्मार्ट और सुविधाजनक बनाता है। एमएमआरसीएल (MMRCL) की यह पहल यात्रियों को एक नई और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी। व्हाट्सएप के माध्यम से मेट्रो टिकट बुकिंग की यह सुविधा स्मार्ट सिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मेट्रो लाइन-5 के निर्माण के लिए गिराई जाएंगी 292 इमारतें, जानें इस रूट की सारी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications