Mumbai Metro News Update: मेट्रो लाइन 2 और 9 के शुरू होने में आई अड़चन, कब तक करना होगा यात्रियों को इंतजार?
Mumbai Metro News Update: मुंबई मेट्रो के लाइन-2 और 9 के परिचालन का शहरवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही थी कि यह परियोजना 31 दिसंबर से पहले शुरू हो जाएगी। हालांकि, अब उद्घाटन के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू है। इस दौरान सरकारी परियोजनाओं का ऐलान या उद्घाटन नहीं हो सकता है। हालांकि, इन दोनों रूट का परिचालन जनवरी में शुरू हो जाएगा।
वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मेट्रो के बाद मुंबई में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार पर तेजी से काम चल रहा था। उम्मीद थी कि वर्ष 2025 के अंत तक दो नई मेट्रो लाइनों का लोकार्पण हो जाएगा। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण यह योजना टल गई है।

Mumbai Metro News Update: दोनों मेट्रो लाइन के उद्घाटन की तैयारी पूरी
- दहिसर से अंधेरी पश्चिम को जोड़ने वाली मेट्रो-2बी और दहिसर पूर्व से मीरा-भायंदर की ओर जाने वाली मेट्रो-9 को दिसंबर में शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी।
- मेट्रो-9 का दहिसर से काशीगांव तक का पहला चरण तैयार है। इस पर सीएमआरएस (कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी) की जांच भी की जा चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही इस मार्ग को सुरक्षा प्रमाणपत्र भी मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Local train: मुंबईकरों का सफर होगा आसान, जल्द शुरू हो रही 12-कोच वाली लोकल एसी ट्रेनें
- इसी तरह मेट्रो-2बी के तहत अंधेरी पश्चिम से मंडाले (मानखुर्द) तक बनने वाले कॉरिडोर में डायमंड गार्डन से मंडाले तक का हिस्सा पूरी तरह तैयार है।
- पहले योजना थी कि 8 अक्टूबर को मेट्रो-2बी के अंतिम चरण का उद्घाटन किया जाएगा, लेकिन समय पर सुरक्षा प्रमाणपत्र नहीं मिलने और बाद में राजनीतिक कारणों से कार्यक्रम टलता चला गया।
- इसके बाद 25 दिसंबर को मेट्रो-9 और मेट्रो-2बी के कुछ हिस्सों के एक साथ उद्घाटन की उम्मीद जताई जा रही थी।
Mumbai Metro News: आचार संहिता की वजह से तारीख आगे बढ़ी
निकाय चुनाव की वजह से सोमवार (15 दिसंबर) से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के कारण इन दोनों मेट्रो लाइनों के उद्घाटन के लिए कम से कम एक महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आचार संहिता हटने के बाद ही लोकार्पण का नया कार्यक्रम तय किया जाएगा। माना जा रहा है कि नए साल की शुरुआत में दोनों रूट का उद्घाटन हो सकता है।
Mumbai News: मुंबई की सड़कों पर ट्रैफिक दबाव होगा कम
इन दोनों मेट्रो लाइनों के शुरू होने से मुंबई की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। दहिसर, अंधेरी, गोरेगांव, चेंबूर और मानखुर्द जैसे इलाकों के लाखों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। फिलहाल यात्रियों को थोड़ा और इंतजार करना होगा, लेकिन मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से मुंबई की रफ्तार जरूर तेज होगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro News Update: मेट्रो लाइन 2B का ठेका मिला इस दिग्गज कंपनी को, बिडिंग रेट जान दिमाग चकरा जाएगा














Click it and Unblock the Notifications