Mumbai Local train: मुंबईकरों का सफर होगा आसान, जल्‍द शुरू हो रही 12-कोच वाली लोकल एसी ट्रेनें

Mumbai Local train: लोकल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, जल्‍द मुंबईकरों का सफर आसान होगा। पश्चिम रेलवे (WR) और मध्य रेलवे (CR) दोनों को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) से एक-एक नई वातानुकूलित (AC) लोकल ट्रेनें मिल रही हैं। ये 12-कोच वाली ट्रेनें यात्रियों को भीड़ से राहत और आरामदायक यात्रा का विकल्प प्रदान करेंगी।

इन दो नई ट्रेनों के जुड़ने के बाद, मुंबई में कुल AC लोकल ट्रेनों की संख्या 20 हो जाएगी। वर्तमान में, पश्चिम रेलवे के पास 12 AC लोकल ट्रेनें हैं, जो बढ़कर 13 होंगी। वहीं, मध्य रेलवे के 6 AC लोकल ट्रेनों के बेड़े में एक और ट्रेन जुड़ने से इनकी संख्या 7 हो जाएगी।

Mumbai Local train news

पश्चिम रेलवे के लिए नई AC लोकल ट्रेन मुंबई पहुँच चुकी है और उसका परीक्षण जारी है। मध्य रेलवे की ट्रेन भी जल्द आने की उम्मीद है। हालांकि, परिचालन शुरू करने से पहले, इनमें से एक ट्रेन को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) से मंजूरी लेनी होगी। यह विस्तार मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (MUTP) फेज 3A का हिस्सा है।

मुंबई लोकल एसी ट्रेन में होंगे ऑटोमैटिक गेट

मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, पश्चिमी रेलवे जल्द ही दो नॉन-एसी लोकल ट्रेनें को चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें ऑटोमैटिक स्वचालित गेट लगे होंगे, जिनका मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों को बाहर लटकने या ट्रेन से गिरने से रोकना है। यह कदम मुंबई की उपनगरीय रेल प्रणाली के सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है।

वर्तमान में, नॉन-एसी लोकल ट्रेनों में मैनुअल दरवाजे होते हैं, जो यात्रियों के लिए सुरक्षा जोखिम पैदा करते हैं। नई स्वचालित दरवाजों वाली ट्रेनें, मेट्रो और एसी लोकल ट्रेनों के समान, अधिक सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करेंगी। यह बदलाव यात्री संगठनों की लंबे समय से चली आ रही माँग को भी पूरा करता है, जो गैर-एसी लोकल में बेहतर सुरक्षा सुविधाओं की वकालत कर रहे थे।

कब से शुरू होंगी ये एसी लोकल ट्रेन?

इस प्रोजेक्‍ट को रेलवे बोर्ड के परामर्श से भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) अंजाम दे रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा स्वीकृत लागत पर ये नई ट्रेनें तैयार हो चुकी हैं, और पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, ये जनवरी में शुरू की जा सकती हैं।

दुर्घटनाओं में होगी कमी

यह निर्णय मुंबई की लोकल लाइनों पर बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनजर लिया गया है। रेलवे पुलिस बल (RPF) के आँकड़ों के अनुसार, 2023 में 1690 लोग मारे गए और 2417 घायल हुए। अधिकतर मौतें और चोटें भीड़ के कारण ट्रेन से गिरने या दरवाजों से बाहर झाँकने पर खंभों से टकराने से हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+