Mumbai Metro News: मुंबई मेट्रो ने बंद कर दिया अपना अहम प्रोजेक्ट, इस रूट के यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो के मीरा-भायंदर के डोंगरी क्षेत्र में प्रस्तावित मेट्रो कार शेड को दी गई मंजूरी रद्द कर दी गई है। राज्य सरकार ने आखिरकार प्रस्तावित मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट को रद्द करने का बड़ा निर्णय ले लिया है। स्थानीय लोगों और पर्यावरणविदों के भारी विरोध के बाद इस प्रोजेक्ट की मंजूरी रद्द कर दी गई है। प्रदेश के ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट ने इसकी जानकारी दी है। एक-दो दिन में औपचारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री प्रफुल्ल सरनाईक ने कहा कि यह फैसला स्थानीय लोगों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों द्वारा उठाए गए गंभीर मुद्दों और विरोधों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर अभिजीत मुत्रे, ठाणे म्युनिसिपल कमिश्नर सौरभ राव, मीरा-भायंदर म्युनिसिपल कमिश्नर राधा विनोद शर्मा समेत अहम अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

Mumbai Metro News: कार शेड प्रोजेक्ट का हो रहा था विरोध
- ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रफुल्ल सरनाईक ने एमएमआरडीए (MMRDA) मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान बताया कि इस प्रोजेक्ट का लगातार विरोध हो रहा था।
- पर्यावरणीय असर और जमीन अधिग्रहण से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने इसे आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई और ठाणे में कब दौड़ेगी बुलेट ट्रेन? पहले स्टेज का काम पूरा, अब इतने दिनों का इंतजार बचा!
Mira Bhayander Metro Route पर प्रस्तावित था कार शेड
डोंगरी कार शेड प्रोजेक्ट के लिए जमीन के बड़े टुकड़े की जरूरत थी। इसका विरोध स्थानीय ग्रामीणों और आसपास के इलाकों के लोग कर रहे थे। इस जमीन अधिग्रहण को लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया। शहरवासियों और विभिन्न पर्यावरणीय संगठनों ने भी आपत्ति दर्ज की थी। इस प्रोजेक्ट के लिए बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाने का भी प्रस्ताव था। पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस प्रोजेक्ट के चलते पेड़ कटेंगे, ट्रैफिक जाम बढ़ेगा और क्षेत्र का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है।
Mumbai Metro Update: सरकार ने रद्द किया प्रस्ताव
इन सभी आपत्तियों और संभावित प्रभावों की गहन समीक्षा करने के बाद प्रदेश सरकार ने फिलहाल इसे रद्द कर दिया है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने कहा कि ऐसे में दूसरी लोकेशन पर इस प्रोजेक्ट पर विचार करना बेहतर विकल्प होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मेट्रो नेटवर्क का विस्तार हमारी प्राथमिकता है, लेकिन पर्यावरण और नागरिकों पर किसी तरह का अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: सबसे बिजी रूट एलबीएस से BKC तक होगी सीधी कनेक्टिविटी, फ्लाईओवर कनेक्टर पर आया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications