Mumbai Metro News: दो एयरपोर्ट एक ही कॉरिडोर से होंगे कनेक्ट, मेट्रो लाइन-8 के ब्लूप्रिंट पर आ गया अपडेट
Mumbai Metro News Update: मुंबई-नवी मुंबई के बीच आवागमन को आसान बनाने वाली मेट्रो लाइन 8 प्रोजेक्ट पर नया अपडेट आया है। इस रूट पर काम अब तेज गति से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) से जोड़ने के लिए इस नई मेट्रो लाइन को मंजूरी दे दी है। सिडको को इस पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है और इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित किया जाएगा।
पहली बार नवी मुंबई को अपनी इंटरलिंक मेट्रो कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। इससे घरेलू यात्रियों के साथ ही विदेशी पर्यटकों और यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। यह मुंबई एयरपोर्ट को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण कदम है।

Mumbai Metro News Update: एयरपोर्ट लाइन मेट्रो का ब्लू प्रिंट तैयार
- 337 किलोमीटर के प्रस्तावित MMRDA मेट्रो नेटवर्क में शामिल की गई लाइन 8 पर कुल 11 स्टेशनों का प्रस्ताव है।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जल्द शुरू होगी आटोमैटिक गेट वाली 2 नॉन एसी ट्रेन
- यह कॉरिडोर मानखुर्द से वाशी खाड़ी पुल पार कर सायन-पनवेल महामार्ग पर प्रवेश करेगा। इसके बाद वाशी, सानपाडा और जुईनगर स्टेशनों से होते हुए यह नेरूळ पहुंचेगा।
- नेरूल एलपी जंक्शन से मेट्रो अंदर की ओर मुड़ेगी और डॉ. डी.वाय. पाटिल यूनिवर्सिटी के पास एक प्रमुख स्टेशन प्रस्तावित है।
- इसके बाद मार्ग सीवुड्स, वंडर्स पार्क, अपोलो हॉस्पिटल और एनएमएमसी मुख्यालय के पीछे से गुजरते हुए उलवे सेक्टर की ओर बढ़ेगा।
Mumbai Metro News: यात्रियों के लिए सफर होगा आसान
उलवे नोड की तेज़ी से बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए सागर संगम और तारघर/मोहा स्टेशनों को शामिल किया गया है। अंत में यह लाइन सीधे NMIA के परिसर में प्रवेश करेगी, जहां NMIA वेस्ट और अंतिम NMIA टर्मिनल 2 स्टेशन बनाए जाएंगे। एयरपोर्ट के भीतर दो समर्पित मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए यात्रा का समय कम करेंगे और यह सुविधाजनक विकल्प भी होगा।
Mumbai Metro: नवी मुंबई एयरपोर्ट होगा जल्द तैयार
नए एयरपोर्ट के 25 दिसंबर से संचालन में आने की संभावना है, ऐसे में इस क्षेत्र में ट्रैफिक लोड तेजी से बढ़ने की आशंका है। लाइन 8 इस दबाव को काफी हद तक कम करेगी। साथ ही मुंबई से NMIA तक सीधी और समय-बचत करने वाली यात्रा संभव होगी। यह पहली बार होगा जब दोनों बड़े एयरपोर्ट एक ही मेट्रो कॉरिडोर से जुड़े होंगे, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Goa Highway: 15 साल से अटके मुंबई-गोवा हाईवे प्रोजेक्ट की डेडलाइन जारी, केंद्रीय मंत्री ने दिया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications