Mumbai Metro: नवी मुंबई से CSMI एयरपोर्ट तक महज 30 मिनट में, मुंबई मेट्रो लाइन 8 को लेकर आया बड़ा अपडेट

Mumbai Metro: मुंबई वालों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुंबईकरों के लिए जल्‍द ऐसी मेट्रो शुरू होने जा रही है जो नवी मुंबई से सीधे इंटरनेशल एयरपोर्ट महज 30 मिनट में पहुंचाएगी। य करोड़ों की लागत से तैयार की जा रही ये मेट्रो लाइन 35 किलोमीटर लंबी होगी।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) से जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 8 को डेवलेप कर रही हैं।

Mumbai Metro train

लगभग 35 किमी लंबी इस मेट्रो लाइन 8 की अनुमानित लागत 15,000 करोड़ रुपये है। यह लाइन दोनों हवाई अड्डों के बीच यात्रा के समय को लगभग दो घंटे से घटाकर सिर्फ 30 मिनट कर देगी। इस लाइन को हवाई अड्डा एक्सप्रेस के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जिसकी मेट्रो ट्रेनें 90 किमी/घंटा तक की गति तक पहुंचने का लक्ष्य रखेंगी।

2 घंटे का सफर 30 मिनट में होगा पूरा

यात्रा को तेज़ सुनिश्चित करने के लिए इसमें कम स्टॉप और कम स्टेशन होंगे। इससे सड़क मार्ग से 2+ घंटे के मुकाबले यात्रा का समय 30-40 मिनट हो जाएगा, और हर 15 मिनट पर ट्रेन की आवृत्ति की योजना बनाई गई है।

मुंबई मेट्रो 8 को लेकर CIDCO ने उठाया बड़ा कदम

फरवरी में महाराष्ट्र सरकार द्वारा पीपीपी को मंजूरी मिलने के बाद, सिडको अब योजना को अंतिम रूप देने, अनुमोदन प्राप्त करने और कार्यान्वयन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए परियोजना की फिर से समीक्षा कर रहा है। 23 सितंबर 2025 को CIDCO एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिडको ने इस बड़े प्रोजेक्‍ट संबधी योजना का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए एक सलाहकार नियुक्त करने मे निविदाएं जारी कीं, जो पूरे प्रोजेक्ट की नए सिरे से समीक्षा की शुरुआत का बड़ा संकेत है।

मुंबई मेट्रो 8 लाइन का क्‍या होगा रूट?

यह मेट्रो लाइन CSMIA टर्मिनल 2, अंधेरी से शुरू होगी, चेंबूर में छेदनगर तक भूमिगत चलेगी, और फिर NMIA तक एलिवेटेड लाइन के रूप में आगे बढ़ेगी। पहले की योजनाओं के अनुसार, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के भीतर के खंड की जिम्मेदारी MMRDA को दी गई थी, जबकि सिडको अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर के हिस्से का प्रबंधन करेगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पहले CSMIA से मानखुर्द तक के 10.1 किमी खंड के लिए डीपीआर तैयार की थी। मेट्रो 8 मार्ग अंधेरी में CSMIA टर्मिनल 2 पर अंडग्राउंड शुरू होगा और छेद्दा नगर से आगे एलिवेटेड ट्रैक पर ऊपर उठेगा। यह लाइन कुर्ला, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और वाशी जैसे प्रमुख केंद्रों से गुजरेगी। सिडको सागर संगम पर लाइन 1A को मेट्रो 8 के साथ एकीकृत करने की भी योजना बना रहा है।

कब तक बन कर तैयार हो जाएगी मुंबई मेट्रो 8 लाइन

इस परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत क्रियान्वित किया जाएगा, जिसमें सिडको और एक निजी संस्था मिलकर काम करेंगे। एक बार शुरू होने के बाद, निर्माण में कम से कम छह साल लगने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+