Mumbai Metro: मीरा-भायंदर-दहिसर मेट्रो पर आई गुड न्यूज, अंधेरी तक सीधी कनेक्टिविटी और ट्रैफिक जाम से छुटकारा

Mumbai Metro: मीरा-भायंदर के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मीरा भायंदर (Mira-Bhayandar Metro) का पहला चरण 3 अप्रैल से आम यात्रियों के लिए शुरू होने जा रहा है। इस मेट्रो सेवा के चालू होने से यात्रियों को ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ से काफी राहत मिलेगी और वे सीधे अंधेरी तक आरामदायक सफर कर सकेंगे। मुंबई के उपनगरीय इलाकों की कनेक्टिविटी के लिहाज से यह बेहद अहम रूट है।

इस परियोजना का उद्घाटन 3 अप्रैल को होने वाला है, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता ने बताया कि जल्द ही यह रूट शुरू हो जाएगा और आम लोगों को भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

Mira Bhayandar Dahisar Metro

Mira Bhayandar Dahisar Metro से कम होगा ट्रैफिक दबाव

दरअसल, मीरा-भायंदर क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से मुंबई के अन्य हिस्सों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क मार्ग पर ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन में भीड़ के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती थी। इसी समस्या के समाधान के लिए 2018 में इस मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद 2019 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस इलाके के लोगों को अंधेरी और दूसरे हिस्से तक पहुंचने में कैब और ऑटो से काफी खर्च भी होता था। इसे देखते हुए मेट्रो शुरू होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Mumbai Metro के इस रूट के सभी काम पूरे

- इस मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (Mumbai Metropolitan Region Development Authority) की ओर से दो चरणों में किया जा रहा है।

- पहले चरण में दहिसर से काशीगांव तक का काम पूरा कर लिया गया है। मई 2025 तक अधिकांश निर्माण कार्य समाप्त हो चुका था।

- इसके बाद सफल ट्रायल रन भी किए गए और सभी जरूरी मंजूरियां प्राप्त कर ली गईं।

Metro से सफर होगा आसान, वक्त की भी बचत

मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को मीरा-भायंदर से दहिसर होकर यात्रा करने की मजबूरी नहीं रहेगी। काशीगांव, पांडुरंग वाड़ी और मीरा गांव जैसे स्टेशनों से सीधे अंधेरी तक पहुंचना संभव हो जाएगा। इससे रोजाना यात्रा करने वाले हजारों लोगों को समय की बचत होगी और सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा। यह प्रोजेक्ट मुंबई मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम है, जो शहर के उपनगरों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और ट्रैफिक दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+