Mumbai Metro: मेट्रो लाइन-8 के लिए आ गई गुड न्यूज, इस रूट पर मुंबईकरों को अब घंटों के जाम से मिलेगी मुक्ति
Mumbai Metro Line 8: लंबे समय से चर्चा में चल रही मुंबई मेट्रो लाइन-8 (CSMIA से NMIA तक) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) अब राज्य सरकार को सौंप दी गई है। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलते ही मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट्स के बीच सफर बेहद आसान और तेज़ हो जाएगा। मुंबई में भारी ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को घर से घंटों पहले एयरपोर्ट के लिए निकलना होता है। कई बार जाम में फंसने की वजह से लोगों की फ्लाइट तक मिस हो जाती है। एयरपोर्ट लाइन सेवा शुरू होने से शहरवासियों को राहत मिलेगी।
मेट्रो लाइन एयरपोर्ट के लिए सरकार ने डिटेल रिपोर्ट मांगी थी। इसकी विस्तृत कार्ययोजना सौंप दी गई है। इस प्रोजेक्ट के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) को प्रस्तावित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) को जोड़ा जाएगा। इससे शहर के किसी भी कोने में रहते हुए एयरपोर्ट पहुंचना आसाना हो जाएगा।

Mumbai Metro का लाइन-8 प्रोजेक्ट की खास बातें
⦁ यह मेट्रो लाइन लगभग 34.89 किलोमीटर लंबी होगी।
⦁ इसमें करीब 20 स्टेशन बनाए जाने की योजना है।
⦁ प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) को प्रस्तावित नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) से सीधा जोड़ना है।
⦁ इस लाइन के निर्माण से दोनों शहरों के बीच आवागमन आसान होगा और ट्रैफिक दबाव भी कम होगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro के इस रूट पर ट्रायल रन के बाद युद्धस्तर पर चल रहा काम, 32 स्टेशन जोड़ेंगे शहर के दो छोर
Mumbai Metro के इस प्रोजेक्ट से बेहतर होगी कनेक्टिविटी
मुंबई मेट्रो ने बहुत कम समय में शहरवासियों की जिंदगी को आसान बना दिया है। इस लाइन के शुरू होने से एयरपोर्ट्स के बीच यात्रा का समय काफी हद तक घट जाएगा। रोज़ाना लाखों यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और सड़क यातायात पर निर्भरता घटेगी। पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) राज्य सरकार को सौंप दी गई है।
माना जा रहा है कि प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलते ही कार्यान्वयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि मंजूरी मिलने के बाद इसका काम तेज़ी से आगे बढ़ेगा ताकि यात्रियों को समय पर इसका लाभ मिल सके। मुंबई मेट्रो लाइन-8 प्रोजेक्ट न सिर्फ यात्रियों की सहूलियत बढ़ाएगा बल्कि मुंबई और नवी मुंबई की कनेक्टिविटी को नया आयाम देगा। एयरपोर्ट से एयरपोर्ट सीधा कनेक्शन मिलना इस पूरे प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai Local train: रेलवे ने 3 दिन के पावर ब्लॉक का किया ऐलान, देखें प्रभावित लोकल ट्रेनों की पूरी LIST?












Click it and Unblock the Notifications